फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When he refused with abusive language, he burnt the bike at night.

Mohali News: गाली-गलौज से मना किया तो रात को बाइक जला दी

Mon, 29 Jan 2024 03:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
When he refused with abusive language, he burnt the bike at night.
कालका। खेड़ा सीताराम में बदमाशों ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। खेड़ा सीताराम निवासी कृष्ण कुमार ने बताया की वह अपने परिवार के साथ खेड़ा सीताराम में रहता है। रोजाना की तरह शुक्रवार को अपनी बाइक घर से कुछ दूरी पर खड़ी करके घर चला गया। देर रात वहां पर कुछ लोग गाली-गलौज कर रहे थे। इस कारण आसपास के लोग परेशान हो रहे थे। इस मामले में गांव के अन्य लोगों के साथ वह मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक कुछ लोग वहां से फरार हो चुके थे, कुछ वहीं खड़े रहे। मौके पर मौजूद युवकों को समझाया गया कि रात को गाली-गलौज न करें। इसके बाद रात करीब 12:30 बजे सभी लोग अपने-अपने घर चले गए। कुछ देर बाद उनके पड़ोसी ने फोन करके बताया कि उनकी बाइक को किसी ने आग लगा दी है। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनकी बाइक से आग की लपटें निकल रहीं थीं। कृष्ण ने शक जताया है कि उक्त शरारती तत्वों ने ही उनकी बाइक जलाई है। जांच अधिकारी चिरंजी लाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed