फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When asked to switch off the car's high beam lights, he was hit on the head with a baseball bat, got stitches

Mohali News: कार की हाईबीम लाइट बंद करने को कहा तो सिर में मारा बेसबाल बैट, लगे टांके

Sun, 19 Jan 2025 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
When asked to switch off the car's high beam lights, he was hit on the head with a baseball bat, got stitches
मोहाली। फेज-5 के मीट मार्केट में एक युवक ने सामने खड़ी कार की हाई बीम बंद करने के लिए कहा तो तीन युवकों ने बेसबाल बैट से हमला कर दिया। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी है। उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके सिर पर चार टांके लगे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं। घायल इवरपाल सिंह निवासी खरड़ ने बताया कि वह शुक्रवार रात साढ़े 10 खाना खाने के लिए फेज-5 मार्केट में दोस्तों के साथ आया था। तभी उसके सामने खड़ी कार की हाई बीम लाइट जली हुई थी जो उसकी आंख में पड़ रही थी।
विज्ञापन

इस पर वह सामने कार में बैठी तीन लड़कियों को हाईबीम लाइट बंद करने के लिए कहने लगा। इतने में पीछे से लड़कियों के साथ के तीन युवक आए और उसके साथ बहस करने लगे। इसी दौरान पीछे से दूसरे लड़के ने उसके सिर पर बेसबाल बैट मार दिया और उसके सिर से खून बहने लगा। वहां मौजूद इवरपाल के दोस्तों उसे बचाया और सीधा फेज-6 के सिविल अस्पताल ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed