फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When asked to remove the cot lying in the middle of the road, he was beaten up.

Mohali News: बीच रास्ते में बिछी चारपाई हटाने को बोला तो की मारपीट

Thu, 09 May 2024 03:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
When asked to remove the cot lying in the middle of the road, he was beaten up.
मोहाली। फेज-7 में काम से घर लौटे एक व्यक्ति के साथ पड़ोसी चार लोगों ने मारपीट कर उसको घायल कर दिया। दरअसल पड़ोसियों ने बीच रास्ते में चारपाई बिछा रखी थी जिसे हटाने के लिए व्यक्ति ने बोला तो वह इस बात को लेकर पड़ोसी तिलमिला गए और विवाद बढ़ने से मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में राजू घायल हो गया। उसको फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां पर उसके सिर में चार टांके लगे हैं। घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर दिया है।घायल राजू वासी फेज-7 ने आरोप लगाया कि वह पेंटर का काम करता है। मंगलवार शाम करीब आठ बजे जब वह काम से घर लौट कर आया तो पड़ोसियों ने उसके घर के सामने बीच रास्ते में चारपाई बिछाई हुई थी। इस पर जब उसने उन्हें चारपाई हटाने के लिए कहा तो वह कहने लगे सड़क तेरे बाप की नहीं है। इस पर जब उसने कहा कि आराम से बात करो तो गाली-गलौज न करो तो वह भड़क गए। जब उसने पड़ोसी को रोकने की कोशिश की तो वह उसके साथ मारपीट करने लगे। बीच में आए उसके एक रिश्तेदार ने उसके सिर पर पीछे से रॉड से वार कर दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर गया। उसकी पत्नी बाहर आई तो हमलावर फरार हो गए। उसकी पत्नी ने उसे फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed