{"_id":"64653b0d4da2e5bb71064199","slug":"when-asked-for-money-lent-youth-was-attacked-with-swords-injured-mohali-news-c-16-1-pkl1016-143512-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: उधार दिए पैसे मांगे तो युवक पर तलवारों से हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: उधार दिए पैसे मांगे तो युवक पर तलवारों से हमला, घायल
Thu, 18 May 2023 02:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Thu, 18 May 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
- युवक को आरोपियों से छुड़ाने गए एएसआई के साथ भी हमलावरों ने की मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। शहर की गुलाबगढ़ रोड पर मंगलवार की रात 5-6 हमलावरों ने एक युवक पर तलवार से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों के चंगुल से युवक को छुड़ाने गए मुबारकपुर पुलिस चौकी के एएसआई गौरव शर्मा से भी मारपीट की गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष जसकंवल सिंह सेखों ने बताया कि गुलाबगढ़ निवासी 22 वर्षीय इमरान पुत्र इस्लाम ने कहा कि वह टाइल लगाने का काम करता है। उसने एक व्यक्ति से करीब 2000 रुपये लेने थे। जब उसने पैसे मांगे तो उक्त व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान वहां से जा रहे पुलिसकर्मी ने जब उसे छुड़ाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसकी वर्दी की परवाह नहीं की और उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।