फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   wheat, pucrchasing start on 1st april in mohali

एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद

Thu, 31 Mar 2016 09:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Thu, 31 Mar 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
wheat, pucrchasing start on 1st april in mohali
फसलों - फोटो : demo pic
राज्य सरकार द्वारा एक अप्रैल से गेहूं की फसल की खरीद शुरू की जाएगी। सरकार का दावा है कि खरीद के लिए इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। पंजाब मंडी बोर्ड की तरफ से राज्य में 1823 खरीद केंद्रों का प्रबंध किया गया है। जहां पर गेहूं की सरकारी खरीद 1525 रुपये प्रति क्विंटल की जाएगी। यह जानकारी पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन अजमेर सिंह लखोवाल ने गेहूं के खरीद प्रबंधों का जायजा लेने के बाद कही। मीटिंग में पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू समेत कई लोग मौजूद थे। सचिव ने बताया कि मंडी बोर्ड की तरफ से बिजली पानी के पूरे प्रबंध किए गए हैं। वहीं, किसानों के बैठने के लिए भी इंतजाम किए जा चुके हैं। मार्केट कमेटियों की तरफ से जिला मंडी अफसरों की सहायता के साथ गेहूं की खरीद को सही ढंग से चलाने के लिए अस्थाई स्टाफ भी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य दफ्तर के जनरल मैनेजर व चीफ इंजीनियर की अगुवाई में टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि हाड़ी के सीजन को मुख्य रखते हुए पंजाब मंडी बोर्ड भवन सेक्टर-65 में कंट्रोल रूम गठित किया गया है। जो कि सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक काम करेगा। कंट्रोल रूम पर फोन करने के लिए 0172-5101649, 5101704 के अलावा 99140-04661 पर कॉल करनी होगी। इन्हीं नंबरों पर सूचना दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि पिछले साल मंडियों में 106.23 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी। इस बार मंडियों में 120 लाख मीट्रिक टन गेहूं के पहुंचने के प्रबंध किए गए। उन्होंने पंजाब के किसानों को अपील की है कि नमी वाली गेहूं लेकर मंडियों में न आए। साथ ही रात के समय कंबाइनों से गेहूं की कटाई न करें।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed