{"_id":"570d27774f1c1b04094a6adf","slug":"wheat-crop-two-acres-of-crop-ash-in-derabassi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से दो किसान भाईयों की दो एकड़ गेंहू की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से दो किसान भाईयों की दो एकड़ गेंहू की फसल जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो, डेराबस्सी
Updated Wed, 13 Apr 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
गांव सुंडरां में मंगलवार सुबह बिजली की तारों की स्पार्किंग से दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, सुंडरां के निवासी दरबारा सिंह व रूलदा सिंह के खेतों में मंगवार सुबह करीब साढे़ 10 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया व करीब दो एकड़ फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें दरबारा सिंह की डेढ़ एकड़ व रूलदा सिंह की करीब आधा एकड़ फसल बर्बाद हो गई। दोनों भाईयों ने बताया कि उनकी यहां करीब सात एकड़ में गेहूं की फसल खड़ी थी। बिजली के तारों की स्पार्किंग के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई। शोर मचाने पर गांव के लोगों ने अपने ट्रैक्टर खेतों में उतार दिए व आग पर काबू पाया। उन्होंने आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया है। पीड़ित किसानों प्रशासन से मुआवजे देने की मांग की है।