फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   were serving liquor without permission, case filed against two

Mohali News: बिना अनुमति पिला रहे थे शराब, दो पर मामला दर्ज

Wed, 23 Apr 2025 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
were serving liquor without permission, case filed against two
मोहाली। टीडीआई सिटी में दी बॉस रेस्टोरेंट और होटल रूतबा में बिना अनुमति अवैध तौर पर शराब परोसी जा रही थी। इसकी सूचना एक्साइज विभाग को लगी। उन्होंने छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना बलौंगी में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान रमन और अखिल शर्मा निवासी मलोया चंडीगढ़ के रूप में हुई है। एक्साइज इंस्पेक्टर गुरिंदर पाल ने बताया कि वह एएसआई प्रेम लाल के साथ अवैध शराब बेचने वालों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि टीडीआई में एक बिल्डिंग की पहली मंजिल पर बने दी बॉस रेस्टोरेंट और होटल रूतबा में अवैध रूप से लोगों को शराब परोसी जा रही है। उनके पास शराब पिलाने की अनुमति या लाइसेंस नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस ने देर रात पौने एक बजे होटल रूतबा में छापा मारा। वहां मैनेजर रमन को शराब के जग व ग्लॉस सहित काबू किया। इस उपरांत दी बॉस रेस्टोरेंट में पौने दो बजे छापा मारा तो वहां अखिल शर्मा को सस्ते दाम में शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed