फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Welcome to the Vande Bharat Express train at Kharar railway station with drums and drums

खरड़ रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों से वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत

Fri, 14 Oct 2022 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the Vande Bharat Express train at Kharar railway station with drums and drums
खरड़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को ऊना रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। खरड़ पहुंचने पर इस ट्रेन का स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने किया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे स्टेशन खरड़ पर कहा कि यह देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन दिल्ली से ऊना तक के लिए चलाई गई हैञ
विज्ञापन

इस ट्रेन से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा के यात्रियों को दिल्ली, हिमाचल प्रदेश आने में राहत मिलेगी। इस मौके पर उनके साथ ट्रेन में भाजपा के पंजाब अध्यक्ष अश्विनी कुमार, इकबाल सिंह लालपुरा, भाजपा पंजाब के महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू समेत बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा पंजाब कार्यकारिणी सदस्य सुखविंदर सिंह गोल्डी, भाजपा कार्यालय सचिव खुशवंत राय गिगा, नरिंदर सिंह राणा, कमलदीप सिंह सैनी, जगदीप सिंह जग्गी औजला, भाजपा मंडल खरड़ अध्यक्ष पवन मनोचा, प्रवेश शर्मा, अमरीक सिंह हैप्पी, अरुण कुमार, अश्विनी कुमार बिट्टू कुराली, आईपीएस बड़वाल, राजिंदर शर्मा, राम गोपाल, सुनीता ठाकुर, डॉ सुखबीर राणा, विक्की सैनी, पीयूष धीमान, विनोद कपूर, मुकेश गांधी, सुरिंदर ढिल्लों, कुश राणा, जगमोहन सिंह ग्रेवाल, जस्सी जसराज सिंह, रेलवे विभाग के निरीक्षक बूटा सिंह, डीएसपी खरड़ रूपिंदरदीप कौर सोही, थाना सिटी खरड़ के एसएचओ सुनील कुमार सहित रेलवे स्टेशन मास्टर और नगरवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले- स्टॉपेज नजदीक होता तो बढ़िया होता
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का खरड़ के आसपास मोहाली, खरड़, मोरिंडा, रोपड़ में स्टॉपेज न होने के कारण लोग बात करते रहे कि खरड़ निवासी को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए चंडीगढ़ या श्री आनंदपुर साहिब जाना पड़ेगा। लोगों ने यह भी कहा कि कोई नजदीकी स्टेशन का स्टॉपेज होता तो बढ़िया होता।
फोटो समेत
खरड़ रेलवे स्टेशन पर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का स्वागत करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed