{"_id":"6a554789be229d405f0b45e2","slug":"waterlogging-due-to-rain-risk-of-diseases-rise-in-patients-with-fever-and-infections-mohali-news-c-71-1-mli1017-144628-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बारिश से जलभराव<bha>;<\/bha> बीमारियाें का खतरा, बुखार-संक्रमण के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बारिश से जलभराव<bha>;</bha> बीमारियाें का खतरा, बुखार-संक्रमण के बढ़े मरीज
विज्ञापन
जीरकपुर। बारिश के बाद शहर में जगह-जगह हुए जलभराव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर नजर आने लगा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, खांसी, वायरल बुखार और गले के संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बारिश की वजह से कई प्रमुख और आंतरिक सड़कें जगह-जगह से उखड़कर गड्ढों में बदल गई है।
गहरे गड्ढों में पानी जमा होने से मच्छरों और मक्खियों की भरमार होने लगी है। वीआईपी रोड, पीरमुछल्ला, ढकोली, बलटाना और कई कॉलोनियों में हालात ज्यादा खराब नजर आ रहे हैं। जगह-जगह जमा पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
इससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का डर लोगों को सता रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ मौसम में बदलाव के दौरान खान-पान और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। ढकोली के एसएमओ गगनदीप सिंह शेरगिल ने स्टाफ को निर्देश दिए हैं कि सर्दी, बुखार या अन्य किसी बीमारी के मरीज का तुरंत इलाज किया जाए। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे अपनी सेहत का ध्यान रखें। स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद और संबंधित विभागों से शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और प्रभावित क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग व सफाई अभियान चलाने की भी मांग की है। जीरकपुर नगर परिषद के ईओ परविंदर सिंह भट्टी ने कहा कि वे खुद शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर जमीनी हकीकत की जांच कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां सड़कें खराब हैं, उनकी तुरंत मरम्मत करवाई जाएगी।