{"_id":"68828cbcb99ad15639001b2f","slug":"water-standing-behind-platinum-home-society-foundation-of-houses-getting-weak-mohali-news-c-71-1-spkl1025-131588-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: प्लेटिनम होम सोसायटी के पीछे खड़ा पानी, घरों की नींव हो रही कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: प्लेटिनम होम सोसायटी के पीछे खड़ा पानी, घरों की नींव हो रही कमजोर
विज्ञापन
जीरकपुर। ओल्ड कालका रोड पर स्थित प्लेटिनम होम सोसायटी निवासी पिछले एक महीने से खाली पड़ी जमीन में खड़े पानी से परेशान है। खड़ा पानी उनके घरों की नींव को कमजोर कर रहा है। इसकी वह दो बार लिखित शिकायत नगर परिषद को कर चुके हैं लेकिन आश्वासन ही दिया जा रहा है। वीरवार को कार्यकारी अधिकारी के दफ्तर पहुंचे सोसायटी निवासियों को भी जब आश्वासन ही मिला तो उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो वह ओल्ड कालका रोड को जाम करेंगे। सोसायटी निवासियों ने बताया की उनकी सोसायटी के पीछे करीब चार-पांच एकड़ जमीन खाली पड़ी है जिसमें बरसात का करीब दो से ढाई फीट पानी भर गया है जिसका निकासी का रास्ता नही है। पानी पिछले एक महीने से खड़ा होने के कारण पानी में से बदबू आने लग गई है, जिस कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।
सोसायटी निवासी प्रधान ओंकार सैनी, हरमेश कुमार, अमित पूरी, विनोद सिंह, धरमिंदर सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष भी बरसात के दिनों में यहीं हालात हुए थे। शिकायत के बाद नगर परिषद ने उस समय पानी खाली करवा दिया था। इस बार पिछले एक महीने से शिकायत कर रहे हैं पर उनकी समस्या का हल नहीं हो रहा है।
सुनवाई नहीं हो रही
हमारी सोसायटी के पीछे खाली पड़ी करीब चार पांच एकड़ जमीन में पानी भरा हुआ। कभी भी किसी बच्चे या व्यक्ति के साथ हादसा हो सकता है। पिछले एक महीने से नगर परिषद को शिकायत कर रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।- ओंकार सैनी, प्रधान प्लेटिनम सोसायटी।
विज्ञापन
जमीन मालिक को नोटिस देना चाहिए
नगर परिषद को जमीन मालिक को नोटिस भेज कर पानी निकलवाने के लिए बोलना चाहिए या फिर पानी की निकासी का पक्का प्रबंध किया जाना चाहिए ताकि किसी की वजह से आम जनता को परेशानी ना हो। -धरमिंदर सिंह, निवासी प्लेटिनम होम्स।
कल टीम भेजकर पानी निकलवा दिया जाएगा
हमारे पास शिकायत आ गई है कल ही टीम भेजकर पानी निकलवा दिया जाएगा। पहले हमने टीम भेजी थी किसी कारण काम नहीं हो पाया लेकिन कल करवा दिया जाएगा। -जगजीत सिंह जज, कार्यकारी अधिकारी जीरकपुर।