फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Water shortage will be overcome in village Nabha, new pipeline will be laid from 64 lakhs

गांव नाभा में पानी की किल्लत होगी दूर, 64 लाख से बिछेगी नई पाइपलाइन

Tue, 13 Jul 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Water shortage will be overcome in village Nabha, new pipeline will be laid from 64 lakhs
जीरकपुर। शहर के पटियाला हाईवे पर स्थित गांव नाभा के लोगों को अब पानी की दिक्कत नहीं होगी। यहां लोगों को बेहतर पेयजल की सुविधा मुहैया करवाने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से लाखों रुपये की लागत से नई पाइपलाइन की परियोजना का फैसला लिया गया था। इसका शुभारंभ सोमवार को कांग्रेस के हलका इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने रीबन काटकर किया।
विज्ञापन

बता दें कि लंबे समय से स्थानीय लोग पेयजल की किल्लत के चलते मुश्किलों का सामना कर रहे थे और बीते निकाय चुनाव के दौरान लोगों ने अपनी मांग नेताओं तक पहुंचाई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय नगर परिषद के आलाधिकारियों ने गांव नाभा साहिब से मिलने वाली पानी की सुविधा को लेकर मिलने वाली शिकायतों को दूर करने के लिए एक कमेटी का गठन किया। जिसमें अधिकतर लोगों ने अपनी शिकायत में पानी सप्लाई की पुरानी लाइन होने का जिक्र किया और इसको तुरंत बदलकर उसकी जगह मोटी पाइपलाइन बिछाने की मांग की। दूसरी ओर, गांववासियों की शिकायत पर उच्चाधिकारियों की टीम ने इलाके का दौरा करते हुए स्थानीय लोगों से विचार विमर्श किया और जमीनी हकीकत के लिए तकनीकी विभाग से जुड़े विशेषज्ञों की मदद ली। जिसमें सामने आया है कि वर्ष 1992 में गांव नाभा के अंदर पंचायत विभाग की ओर से पाइपलाइन बिछाई गई थी। इसके बाद से अब तक गांव की आबादी में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। वहीं, सोमवार को वार्ड-26 से पार्षद नवजोत सिंह और वार्ड इंचार्ज लक्की नाभा के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हलका इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने शिरकत की और लाखों रुपये की परियोजना के निर्माण कार्य का रीबन काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2006 में गांव नाभा शामिल हुआ था नगर परिषद में
जानकारी के मुताबिक पंजाब राज्य सरकार ने गांव नाभा को वर्ष 2006 के अंदर नगर परिषद के अधीन शामिल किया गया। इसके बाद स्थानीय नगर परिषद की सत्ता पर अकाली-भाजपा काबिज रही और पिछले 15 साल में अकाली-भाजपा के नेतृत्व यहां स्थानीय लोगों की पेयजल की समस्या दूर नहीं की जा सकी।
दूसरी ओर, बीते निकाय चुनाव के दौरान स्थानीय लोगों की ओर से पेयजल की समस्या को लेकर अपनी मांग नेताओं तक पहुंचाई। इसके बाद कांग्रेस ने नगर परिषद की सत्ता पर काबिज होते ही गांव नाभा के अंदर विकास कार्यों में तेजी लाते हुए सबसे पहले करीब 64 लाख रुपये की लागत से यहां पीने वाले पानी को लेकर नई पाइपलाइन की परियोजना को मंजूरी प्रदान की।

टेंडर प्रक्रिया के बाद शुरू किया काम
लोगों की पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए गांव नाभा के अंदर नई पाइपलाइन बिछाने का फैसला लिया गया था, जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार से इसका काम शुरू कर दिया गया है।
- मुकेश राय, एमई, नगर परिषद, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed