{"_id":"63223ca9e1f0d850d1121468","slug":"water-problem-in-many-areas-of-mohali-today-and-tomorrow-mohali-news-pkl4624311175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली के कई इलाकों में आज और कल रहेगी पानी की दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली के कई इलाकों में आज और कल रहेगी पानी की दिक्कत
विज्ञापन
मोहाली। शहर के कई इलाकों के लोगों को वीरवार व शुक्रवार को लो प्रेशर से पानी की सप्लाई मिलेगी। कजौली वाटर वर्क्स फेज-तीन और चार की लाइन में दिक्कत आने से समस्या आई है। चंडीगढ़ वाटर सप्लाई विभाग वीरवार को इसकी मरम्मत करेगा। वाटर सप्लाई विभाग के कार्यकारी इंजीनियर रोहित कुमार ने कहा कि सुबह और शाम को लो प्रेशर से पानी मिलेगा। दोपहर में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। सारा काम एक दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
वीरवार को चंडीगढ़ के साथ ही मोहाली वाटर सप्लाई विभाग भी मरम्मत करेगा। इस काम के लिए दोनों तरफ से टीमों का गठन कर लिया गया है। कोशिश यह की जाएगी कि सारा काम जल्दी पूरा कर लिया जाए ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। वहीं विभाग के अनुसार अगर जरूरत पड़ी तो टैंकर व अन्य विकल्पों पर काम किया जा सकता है।
इन एरिया में दिक्कत आएगी
शहर में सेक्टर-70-71, गांव मटौर, शाही माजरा, फेज-सात व इंडस्ट्रियल एरिया फेज-एक से पांच में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। हालांकि विभाग के अधिकारियों की मानें तो इलाके में अब पानी की दिक्कत नहीं है क्योंकि करीब चालीस एमजीडी पानी कजौली से ही मिल रहा है जबकि खपत 25 एमजीडी है। इसके अलावा ट्यूबवेल के इंतजाम अलग से होंगे।