फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Water filled in the crematoriums in Mohali and Baltana, ashes were seen floating

Mohali News: मोहाली और बलटाना में श्मशान घाट में भरा पानी, अस्थियां तैरती नजर आईं

Wed, 02 Jul 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Water filled in the crematoriums in Mohali and Baltana, ashes were seen floating
मोहाली। जिले के इलाकों में पिछले दो दिन से हो रही तेज बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जीरकपुर के बलटाना इलाके से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां के श्मशान घाट में बारिश का पानी भर जाने से अस्थियां पानी में तैरती नजर आ रही हैं।परिजन जब अपने दिवंगत परिजन की अस्थियां एकत्र करने पहुंचे, तो उन्हें श्मशान घाट में चारों तरफ अस्थियां फैली दिखाई दीं। पानी के ऊपर अस्थियां तैरती देख परिजनों की भावनाएं आहत हुईं। मजबूरी में उन्होंने एक-एक कर अस्थियां इकट्ठी कीं। बारिश के कारण पूरे श्मशान घाट में कीचड़ और पानी भरा हुआ था, जिससे धार्मिक कार्य करने में काफी दिक्कतें आईं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि श्मशान घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए और बारिश के मौसम को देखते हुए यहां जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed