फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Water filled in school ground, students got upset

Mohali News: स्कूल ग्राउंड में भरा पानी, छात्राएं हुईं परेशान

Wed, 02 Jul 2025 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Water filled in school ground, students got upset
मोहाली। गांव सोहाना के सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बारिश ने स्कूल की जमीनी हकीकत सामने ला दी है। स्कूल परिसर, खासकर ग्राउंड, बारिश के पानी से भर गया है। छात्राएं पानी में चलने को मजबूर हैं। स्कूल प्रशासन ने पानी निकालने के लिए मोटर पंप का सहारा लिया। घंटों तक मोटर चलती रही, तब जाकर पानी कुछ कम हुआ, लेकिन जब तक पानी निकाला गया। इस दौरान कई छात्राओं के जूते और ड्रेस तक भीग गई। छात्राओं के लिए बारिश के दिन स्कूल आना किसी सजा से कम नहीं था। हर बार बारिश होती है और यही हाल होता है। न ग्राउंड सूखा, न क्लास तक पहुंचने का रास्ता। अगर समय पर आ भी जाएं तो बैठने की जगह भी गीली होती है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रशासन हर बार स्थिति के सामान्य होने की बात कह देता है, लेकिन समस्या जस की तस बनी रहती है। स्कूल प्रिंसिपल हिमांशु का कहना है कि कक्षाओं में पानी नहीं भरा है। ग्राउंड में जहां भी बारिश का पानी जमा होता है, उसे तुरंत मोटर पंप से निकाल दिया जाता है। छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed