{"_id":"68643beafbb03a6a250c2dae","slug":"water-drips-from-the-roof-of-the-civil-hospital-patients-are-troubled-mohali-news-c-71-1-mli1012-130733-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सिविल अस्पताल की छत से टपकता है पानी, मरीज होते हैं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सिविल अस्पताल की छत से टपकता है पानी, मरीज होते हैं परेशान
विज्ञापन
मोहाली। बारिश आई नहीं कि फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल की छतें जवाब दे गईं। इलाज की आस लेकर आने वाले मरीजों का सबसे पहले पानी से भीगती दीवारें और टपकती छतें स्वागत करती हैं। हालात ऐसे हैं कि इमरजेंसी के वेटिंग एरिया में बैठना भी मुश्किल हो जाता है। छत से लगातार टपकते पानी के बीच से लोगों को निकलना पड़ता है। कई बार भीगे फर्श पर पैर फिसलने से लोग चोटिल भी हो जाते हैं।
सिविल अस्पताल का हाल इस कदर बेहाल है कि मरीजों के बिस्तरों के पास पानी टपकता है। मरीजों को रातभर जागना पड़ता है। एक बुजुर्ग मरीज के बेटे ने कहा कि इलाज से पहले छत से गिरते पानी से खुद को बचाना पड़ रहा है।
अस्पताल के बाहर कीचड़ और जलभराव
सिर्फ भीतर ही नहीं, बाहर की स्थिति भी किसी मुसीबत से कम नहीं है। बारिश के बाद ही अस्पताल के बाहर की सड़क पर पानी भर गया। कीचड़ से भरे रास्ते पर मरीज और उनके साथ आए बुजुर्ग जैसे-तैसे अस्पताल तक पहुंचते हैं। निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे कई घंटे तक पानी जमा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से अस्पताल की छतों की मरम्मत का वादा किया जा रहा है लेकिन हर बार यह कागजों तक सीमित रह जाता है।