फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Water did not stop due to timely cleaning of Ghaggar, debris was removed again from Sukhna Cho

Mohali News: समय पर की गई घग्गर की सफाई से नहीं रुका पानी, सुखना चो से दोबारा निकाला मलबा

Thu, 07 Aug 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Water did not stop due to timely cleaning of Ghaggar, debris was removed again from Sukhna Cho
जीरकपुर। पहाड़ों में हो रही बरसात के बाद बुधवार को चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से सुखना चो के फ्लड गेट खोलकर में पानी छोड़ने की चेतावनी दी गई थी। जैसे ही चेतावनी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तो जीरकपुर प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी जेसीबी मशीन लेकर सुखना चो बलटाना पहुंच गए। लेकिन पिछले कुछ दिनों से डीसी मोहाली के आदेशों पर की जा रही सुखना चो की सफाई के चलते अब खतरा बिलकुल टल गया है। क्योंकि सफाई करके सुखाना चो का बैड और पानी के बहाव में आने वाली रुकावटें हट जाने के कारण इस बार पानी सामान्य तरीके से निकल गया। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से सुखना लेक से पानी छोड़ा गया था, लेकिन बलटाना एरिया में पानी ने बिलकुल भी नुकसान नही किया। जबकि 2023 में आई बाढ़ के बाद यहां काफी नुकसान हुआ था। पानी बलटाना पुलिस चौकी में घुस गया था, थाने के केस प्रॉपर्टी वाहन पानी बह गए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा पार्क और आसपास कई जगहों पानी भर गया था। उस दौरान पानी का बहाव इतना तेज था के सुखना चो पर बना पुल का एक हिस्सा बह गया था। जिसे बाद में प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से बनाया गया था। इस बार की चेतावनी से भी लोगों को डर लग रहा था के कहीं पानी इस बार भी पुल के ऊपर से ना गुजर जाए और पुल को कोई नुकसान ना पहुंचाए। लेकिन सुखना चो की सफाई काफी राहत प्रदान की है। प्रशासन की ओर से सफाई का काम अभी भी जारी है और पूरे जीरकपुर में सुखना चो पूरी तरह साफ करने का जिम्मा प्रशासन की ओर से उठाया गया है।
विज्ञापन


घग्गर नदी में आई बाढ़, पानी कॉजवे के ऊपर से निकला

2023 के बाद इस बार भी पहाड़ों में हुई भारी बरसात के कारण घग्गर नदी का स्तर काफी ऊपर था। बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे अचानक पानी आ गया और देखते ही देखते पानी मुबारकपुर के पास कॉजवे के ऊपर से निकलने लगा। इस कारण आसपास बनी झुग्गियों में पानी भर गया और दोनों तरफ का ट्रैफिक बंद हो गया। लोगों को चंडीगढ़-अंबाला हाईवे से घूमकर आना पड़ा। हालांकि प्रशासन बाढ़ को लेकर तैयार था लोगों को पहले ही वहां से हटा लिया गया था। बुधवार को करीब दो घंटे बाद जब पानी का स्तर घटा तो पुल के ऊपर से आवाजाही शुरू हो गई थी। इस दौरान घग्गर नदी के नजदीक रहते लोगों द्वारा मांग की जा रही है कि कॉजवे की जगह यहां बड़ा पुल होना चाहिए। ताकि पानी नुकसान ना कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स

डीसी मोहाली के आदेशों पर पिछले 20- 25 दिनों से सुखना चो की सफाई का कार्य चल रहा था। जिस कारण पानी के बहाव में रुकावट नहीं आई और पानी सामान्य तरीके से निकल गया। सुखना चो की सफाई का काम अभी भी जारी है। हमें खुशी का समय रहते की सफाई ने आज हमें काफी फायदा दिया है। पूरी सुखना चो की सफाई की जाएगी, काम चल रहा है। -सुखविंदर सिंह, एसडीओ नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed