फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Water crisis will remain in many areas of Mohali for two days

मोहाली के कई इलाकों में दो दिन रहेगा पानी का संकट

Thu, 07 Jan 2021 02:26 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Water crisis will remain in many areas of Mohali for two days
मोहाली। शहर के लोगों को एक बार फिर आने वाले दो दिन (वीरवार और शुक्रवार) को पानी के संकट का सामना करना पड़ेगा। कजौली वाटर वर्क्स फेज-तीन और चार के मुख्य हाइडर में रिसाव हो गया है। अब यहां नया सिओसवॉल्व लगाया जाना है। यह सारा काम चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से इस संबंधी अनुमति ले ली गई है। ऐसे में जल आपूर्ति विभाग ने लोग से सहयोग की अपील की है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पाइपलाइन की मरम्मत के लिए टीमें गठित कर ली गई हैं। मरम्मत का काम दो दिन चलेगा जो वीरवार से शुरू होगा। इस सारे काम पर मोहाली वाटर सप्लाई विभाग की टीमें भी नजर रख रही हैं। इस दौरान फेज-3बी2 व सेक्टर-70-71, गांव मटौर, शाहीमाजरा, फेज-नौ, 10, 11 और इंडस्ट्रियल ग्रोथ फेज-एक से पांच में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। इस बार उम्मीद है कि लोगों को पानी की ज्यादा समस्या नहीं आएगी, क्योंकि नगर निगम ने पानी की सप्लाई के लिए आठ नए टैंकर खरीद लिए हैं। उनसे इस बार प्रभावित इलाकों में पानी की सप्लाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगी पानी की सप्लाई
सुबह - पानी की सप्लाई कम प्रेशर से होगी
दोपहर - पानी की सप्लाई नहीं होगी
शाम - कम प्रेशर व उपलब्धता के आधार पर होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed