{"_id":"5755d2674f1c1b191d9c5a10","slug":"water-crisis-electricity-crisis-sanitation-problems-naya-gaon-village-problems-mohali-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":" नया गांव वासियों की मुश्किलें होंगी कम, निगम की बड़ी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया गांव वासियों की मुश्किलें होंगी कम, निगम की बड़ी सौगात
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Tue, 07 Jun 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
money
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत नया गांव को विकास कार्यों के लिए जल्द दो करोड़ आठ लाख रुपये की राशि जारी होगी। यह रुपये एक सप्ताह में नगर पंचायत को मिल सकते हैं। इसके अलावा नया गांव की पांच समस्याओं का हल भी जल्द होगा। हालांकि, आश्वासन मिलने के बाद नया गांव के लोगों का गुस्सा थमा नहीं है। इनका कहना है कि यदि इस बार आश्वासन पूरा नहीं किया गया तो नया गांव के लोग संघर्ष के लिए सड़कों पर उतरेंगे। यह सूचना मिलते ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट परमजीत सिंह व ईओ गिरीश वर्मा और माजरी के तहसीलदार मौके पर पहुंचे थे। गौरतलब है कि नया गांव वासियों ने रविवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सरकारी आवास का घेराव करने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन इससे पहले सरकार ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए सरकारी अमला मौके पर भेज दिया था। मौके पर पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट परमजीत सिंह ने आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत करवाया। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द नया गांव की मांगों को पूरा करेगी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने यह आश्वासन पार्षदों और गुरुध्यान सिंह ग्रुप की अध्यक्ष बलजिंद्र कौर, उपाध्यक्ष संधू, पार्षद मधु पांडे, पार्षद निशान सिंह, पार्षद इकबाल सिंह सैनी, पार्षद बलजीत सिंह, पार्षद रामप्यारी, पार्षद सपना, पार्षद मनसा दास और पार्षद मास्टर हरिलाल और महेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में जुटे नया गांव वासियों की मौजूदगी में दिया था।
ये हैं प्रमुख मांगें
1-नया गांव के विकास के लिए रुकी हुई दो करोड़ आठ लाख की ग्रांट पंचायत को जारी की जाए
2-हैवी ड्यूटी ट्रांसफार्मर लगाए जाएं
3-सीवरेज की समस्या का हल किया जाए
4-नया गांव में भवनों के नक्शे पास किए जाएं
5-गलियों की मरम्मत करवाई जाए
6-संपर्क सेंटर बन कर तैयार हो चुका है, उसे शुरू किया जाए
विज्ञापन
ये हैं प्रमुख मांगें
1-नया गांव के विकास के लिए रुकी हुई दो करोड़ आठ लाख की ग्रांट पंचायत को जारी की जाए
2-हैवी ड्यूटी ट्रांसफार्मर लगाए जाएं
3-सीवरेज की समस्या का हल किया जाए
4-नया गांव में भवनों के नक्शे पास किए जाएं
5-गलियों की मरम्मत करवाई जाए
6-संपर्क सेंटर बन कर तैयार हो चुका है, उसे शुरू किया जाए