फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Warning in the meeting: DC office will surround if the price of land is not increased

बैठक में चेतावनी : जमीनों की कीमत न बढ़ाई तो घेरेंगे डीसी दफ्तर

Sun, 05 Sep 2021 02:50 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
Warning in the meeting: DC office will surround if the price of land is not increased
मोहाली। जिला मोहाली रोड संघर्ष कमेटी के सदस्यों की शनिवार को गुरुद्वारा अंब साहिब बैठक हुई, जिसमें सदस्यों की तरफ से जिला प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि यदि सरकार की ओर से एक्वायर की जाने वाली जमीनों की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की गई तो कमेटी 9 सितंबर को डीसी दफ्तर का घेराव करके धरना देगी। वहीं, इस संबंधी रोड संघर्ष कमेटी पंजाब के सूबा प्रधान सुखदेव सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में हुई बैठक दौरान सरकार द्वारा एक्वायर की जा रही जमीनों के दाम बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने जिला प्रशासन ने सेक्शन-26 के तहत तय किए जमीन के दाम तुरंत रद्द करके सेक्शन-28 के अधीन नए सिरे से अवॉर्ड तैयार करने की मांग की। मोहाली जिले की जमीनें ट्राइसिटी के पास हैं और मोहाली के अलावा कुराली, खरड़, बनूड़, डेराबस्सी, लालड़ू, जीरकपुर आदि नगर परिषद के घेरे में हैं और इन जमीनों की कीमतें निरंतर बढ़ रही हैं, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा जमीन की कीमत तय करते समय महंगी जमीन को मार्केट रेट से कई गुणा कम कीमत आंकी गई है। जब तक उन्हें जमीन की पूरी कीमत नहीं मिल जाती तब तक वह प्रोजेक्ट को रद्द करवाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर को-ओर्डिनेटर हरमनप्रीत विक्की, गुरदयाल सिंह बुट्टर के अलावा जिला प्रधान गुरदीप सिंह गिल, डेराबस्सी शेखपुरा प्रधान बलजिंदर सिंह, बठिंडा जिला प्रधान मालविंदर सिंह के नेतृत्व में 9 सितंबर को डीसी दफ्तर के बाहर धरना देने का ऐलान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed