फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Warning boards are being installed after cleaning the banks of Rao river in Patiala.

Mohali News: पटियाला की राव नदी के किनारे सफाई कर लगाए जा रहे चेतावनी बोर्ड

Sun, 31 Dec 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Warning boards are being installed after cleaning the banks of Rao river in Patiala.
नयागांव। इलाके में इन दिनों नगर परिषद के अधिकारी पटियाला की राव बरसाती नदी के किनारे पड़े कूड़े की सफाई करवाने में जोरशोर से जुटे हुए हैं। इसके साथ ही सफाई रखने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। चंडीगढ़ के खुड्डा लाहोरा पुल से आरए फार्म के मोड़ तक छह ऐसे पॉइंट बनाए गए हैं जहां डंपिंग बॉक्स के साथ-साथ कूड़ा डंप करने के लिए ट्रालियां किराए पर लेकर खड़ी की जा रही हैं। वहीं साथ में एक टीम का गठन करके लोगों को कूड़ा केवल बॉक्स में ही डालने के लिए जागरूक कर रहे हैं। वहीं पास से निकलने वाले लोगों को परिषद के अधिकारियों को छुट्टी वाले दिनों में भी काम करते देख एक और हैरानी हो रही है। वहीं दूसरी ओर अब उन्हें लगने लगा है कि नयागांव में सुधार की शुरूआत हो चुकी है। साथ ही जनता से अपील की गई है कि आने वाले दिनों में भी अन्य सुविधाओं के लिए अधिकारी इसी तरह लगन से काम करेंगे तो शहर को नई पहचान मिल सकती है।
विज्ञापन



चार जगहों पर बड़े चेतावनी बोर्ड लगाकर सफाई रखने की संदेश देने की भी कोशिश की जा रही है। इससे पहले भी बोर्ड लगाए गए थे, लेकिन वे बहुत ही छोटे थे। जिन्हें परिषद के कार्यकारी अधिकारी रवि जिंदल ने बड़े बोर्ड लगाने के आदेश जारी किए थे। इस पर चंडीगढ़ और पंजाब के इलाके की जानकारी के साथ-साथ जनता को सफाई रखने के लिए जागरूक करने का भी दिया लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed