{"_id":"69e7e38e1d0f8dd3070b3e47","slug":"vr-mall-closed-yet-people-continued-to-move-around-mohali-news-c-71-1-spkl1025-141563-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: वीआर मॉल बंद, फिर भी लोगों की रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: वीआर मॉल बंद, फिर भी लोगों की रही आवाजाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। शहर के प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन वीआर माॅल के बंद होने के बावजूद मंगलवार को यहां लोगों की आवाजाही देखने को मिली। हालांकि मॉल आधिकारिक रूप से बंद है, फिर भी कई लोग अपनी पहले से की गई योजनाओं के चलते यहां पहुंचे। खरड़ से आई एक युवती ने बताया कि उन्होंने पीवीआर सिनेमा में फिल्म देखने के लिए पहले ही टिकट बुक करवा रखी थी। मॉल बंद होने की जानकारी के बावजूद वह यहां पहुंचीं, लेकिन स्थिति स्पष्ट न होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके अनुसार अगर मॉल बंद था तो पहले ही सूचना दी जानी चाहिए थी, ताकि लोग अपनी योजना बदल सकें।
मॉल में स्थित अन्य ब्रांडेड स्टोर्स के बंद रहने से भी लोगों को निराशा हाथ लगी। खासतौर पर यहां संचालित एक नामी सुपरमार्ट के बंद होने से आसपास के रिहायशी इलाकों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इसी पर निर्भर रहते थे। सेक्टर 125 न्यू सन्नी एनक्लेव से सुपरमार्ट में राशन लेने के लिए पहुंची महिला मनू शर्मा ने बताया कि वह हर माह राशन लेती हैं। एक दम मॉल बंद होने से उनको अब मजबूरन मोहाली जाना पड़ेगा। टीडीआई सिटी निवासी जोगिंदर सिंह ने बताया कि मॉल के बंद होने से न केवल खरीदारी और मनोरंजन प्रभावित हुआ है, बल्कि इससे आसपास के छोटे कारोबारों पर भी असर पड़ेगा।