फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Voting card will reach every voter's home in Chandigarh

Mohali News: चंडीगढ़ में हर वोटर के घर पहुंचेगा मतदान का कार्ड

Sun, 26 May 2024 05:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Voting card will reach every voter's home in Chandigarh
मोहाली। प्रिय सम्मानित मतदाता, लोकतंत्र के भव्य उत्सव के लिए हमारे साथ जुड़ें, क्योंकि पंजाब में 1 जून 2024 को लोक सभा चुनाव-2024 के लिए मतदान होगा। यह है मोहाली प्रशासन द्वारा घर घर जाकर दिया जाने वाला भव्य मतदान निमंत्रण। जी हां, मतदाताओं को लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा महसूस कराने के लिए, मोहाली के जिला प्रशासन ने एसएएस नगर जिले के मतदाताओं को ''द ग्रैंड वोटिंग आमंत्रण'' देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने कहा कि हमने लगभग तीन लाख ऐसे निमंत्रण तैयार किए हैं जिन्हें बूथ स्तर के अधिकारियों के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं तक पहुंचाया जा रहा है। उपायुक्त की ओर से भेजे जा रहे आमंत्रण में एक क्यूआर कोड है। जिसमें आस-पास के बूथों के बारे में जानकारी है ताकि कोई भी अपने बूथ का सटीक स्थान जान सके। इस कोड को मोबाइल से आसानी से स्कैन किया जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि मतदाताओं को निमंत्रण देने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता महत्वपूर्ण और समान है और उसका वोट विशेष रूप से मायने रखता है। जिले में कुल 810719 मतदाता हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed