फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Visa Palace operator's cheque bounces, police register case

Mohali News: वीजा पैलेस संचालक का चेक बाउंस, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Tue, 09 Dec 2025 11:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Visa Palace operator's cheque bounces, police register case
मोहाली। एनआरआई विंग पंजाब के निर्देश पर वीजा पैलेस के मालिक अमरजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और चेक बाउंस मामले में नया मामला दर्ज किया गया है। देहरादून निवासी नवनीत मोहन की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एनआरआई विंग में हुए आपसी समझौते के बावजूद आरोपी ने तय भुगतान नहीं किया और पहला चेक बाउंस हो गया। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता नवनीत मोहन ने 18 सितंबर 2025 को पीजीडी नंबर के माध्यम से एनआरआई विंग को शिकायत दी थी। इसमें बताया कि अमरजीत सिंह के साथ एनआरआई विंग फेज-7 के दफ्तर में पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ था। समझौते के तहत 2.65 लाख रुपये के दो चेक (11 अगस्त 2025 और 11 सितंबर 2025) जारी किए गए थे। पहला चेक बैंक द्वारा ड्रॉअर सिग्नेचर डिफर की टिप्पणी के साथ लौट आया। शिकायतकर्ता के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि चेक बाउंस होता है तो मामला दोबारा खोला जाएगा। चेक के बाउंस होने के बाद शिकायतकर्ता ने केस पुन: खोलने और सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रारंभिक जांच के बाद रिपोर्ट एनआरआई विंग को भेजी गई, जिसके बाद एडीजीपी एनआरआई विंग ने मामला दर्ज करने की मंजूरी दे दी। थाना एनआरआई मोहाली ने अमरजीत सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 316(2) और इमीग्रेशन एक्ट 1983 की धारा 24 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed