फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   VIP City got the gift of five projects worth eight hundred crores

वीआईपी सिटी को मिली आठ सौ करोड़ के पांच प्रोजेक्ट की सौगात

Sat, 01 Jan 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
VIP City got the gift of five projects worth eight hundred crores
फेज 6 में नर्सिंग कालेज का नींव पत्थर रखते मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका। - फोटो : MOHALI
मोहाली। वीआईपी शहर में सालों से चल आ रही पानी की दिक्कत अब दूर हो जाएगी। साथ ही पंजाब समेत इलाके के छात्रों को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ या अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें यह सारी सुविधाएं अपने ही शहर में मिलेंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को आठ सौ करोड़ रुपये की लागत से पांच प्रोजेक्ट का कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा और राज कुमार वेरका ने शिलान्यास किया। इन प्रोजेक्टों में नर्सिंग कॉलेज, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, ऑडिटोरियम व बस स्टैंड शामिल हैं। इतना ही नहीं कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने कहा कि मोहाली में सिटी बस सर्विस व नगर निगम की हदबंदी बढ़ाने की फाइल को मंजूरी उन्होंने दे दी है। इस मौके पर इलाके के विधायक एवं पूर्व सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, मेयर, अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, डीसी ईशा कालिया, एसएसपी नवजोत सिंह माहल व नगर निगम के कमिश्नर डॉ. कमल कुमार गर्ग हाजिर रहे।
विज्ञापन

सरकारी कॉलेज में रखा नर्सिंग कॉलेज का नींव पत्थर
फेज-छह स्थित सरकारी कॉलेज में बनने वाले सरकारी नर्सिंग कॉलेज का शुक्रवार को शिलान्यास कैबिनेट मंत्री राज कुमार वेरका ने किया। इस प्रोजेक्ट पर 27 करोड़ की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कोशिश यही है कि हर व्यक्ति को उचित सेहत सुविधाएं मिलें। इसके लिए उनकी सरकार लगातार प्रयस कर रही है। कॉलेज बनने से लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को मिलेगा बीस एमजीडी अतिरिक्त पानी
शहर में पानी की दिक्कत को दूर करने के लिए 375 करोड़ की लागत से स्थापित किए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने किया। इस मौके पर उन्होंने विधायक बलबीर सिंह सिद्धू की प्रशंसा की है कि कैसे उन्होंने हलके में प्रोजेक्ट स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा जब वह सेहतमंत्री थे, तो विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने मेडिकल कॉलेज पास करवाया था। इस दौरान गांव जुझार नगर से जमीन लेकर विधायक ने जमीन की कमी दूर करवाई थी। उन्होंने कहा कि सिटी बस सर्विस की फाइल निकाय विभाग से मंजूर हो चुकी है। साथ ही नगर निगम का एरिया बढ़ाने का प्रस्ताव भी मंजूर हो है। इससे इलाके के लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं, इस प्रोजेक्ट से पानी का संकट दूर हो जाएगा। बीस एमजीडी अतिरिक्त पानी मिलेगा। पूरे शहर में अब नहरी पानी की सप्लाई होगी। विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि आने वाले बीस सालों में पानी की दिक्कत नहीं रहेगी। वहीं, अब ट्यूबवेल को विकल्प के तौर पर रखा जाएगा। इससे भूमिगत जलस्तर नहीं गिरेगा।
टैगोर थियेटर की तर्ज पर ऑडिटोरियम
एक बार फिर शहर में ऑडिटोरियम बनाने के लिए शिलान्यास रखा गया है। शुक्रवार को सेक्टर-78 में ऑडिटोरियम का नींव पत्थर रखा गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि ऑडिटोरियम बनने से मोहाली के लोगों, कलाकारों व छात्रों को चंडीगढ़ का रुख नहीं करना पड़ेगा। यहां पर अपने शहर में बड़े समागम हो पाएंगे। नया ऑडिटोरियम चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर की तर्ज पर बनेगा। उन्होंने कहा कि यह धरती सोहाना की है। यहीं से भगत आसाराम आते हैं। उसके नाम पर ही ऑडिटोरियम का नाम होगा। उनका कहना था कि कि गुरशरन सिंह (भाई मन्ना सिंह) के नाम पर हाल बनाया जाएगा। जहां पर रंगकर्मी अपनी गतिविधियां कर पाएंगे। यहां पर पार्किंग से लेकर लोगों को अति आधुनिक सुविधाएं मिलेगी।
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया शिलान्यास
शहर में अब पार्कों की सिंचाई के लिए पीने वाला पानी प्रयोग नहीं होगा। जबकि अब सीवरेज का ट्रीटेड पानी इसके लिए प्रयोग हुआ। इस संबंधी सेक्टर-83 में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का नींव कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा ने रखा। इस प्रोजेक्ट पर 145 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस प्रोजेक्ट के पूूूरा होने पर सीवरेज का ट्रीटेड पानी मोहाली शहर आएगा। इसे पार्कों और ग्रीन बेल्टों के लिए प्रयोग किया जाएगा।

अब सेक्टर-77 में रखा गया बस स्टैंड का नींव पत्थर
सेक्टर-77 में अति आधुनिक बस स्टैंड का नींव पत्थर भी रखा गया। यह प्रोजेक्ट दो सौ करोड़ रुपये रहेगा। इसे पूरे शहर सेंटर में बनाने का दावा किया जा रहा है। बस स्टैंड की लोकेशन काफी हटकर है। यह एयरपोर्ट रोड के पास स्थित है। इसके बनने से इलाके की सड़कों पर वाहनों का दवाब पूरी तरह से कम हो जाएगा। इससे पहले फेज-छह में अति आधुनिक बस स्टैंड बनाया गया है, जो सफेद हाथी बनकर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed