फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   VIP city fully prepared for the consecration of Ramlal's statue

Mohali News: रामलाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सज-धजकर तैयार हुई वीआईपी सिटी

Sun, 21 Jan 2024 03:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
VIP city fully prepared for the consecration of Ramlal's statue
मोहाली। भगवान श्रीराम के स्वागत के लिए वीआईपी सिटी दुल्हन की तरह सज-धजकर तैयार हो गई है। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में उत्सव का माहौल है, चारों ओर भगवा झंडे लहरा रहे हैं। मंदिरों और मुख्य बाजारों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। साथ ही साफ-सफाई का कार्य भी व्यापक स्तर पर चल रहा है। आलम यह है कि ही पूरे शहर में दिवाली जैसा माहौल है। लोगों की जुबान, स्टेटस और सड़कों तक जय श्री राम के जयकारे गूंज रहे हैं।22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते शहर के विभिन्न मंदिरों में श्री राम, लक्ष्मण, जानकी, हनुमान की स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम है। फेज-1 स्थित रामलीला ग्राउंड में 22 जनवरी को अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद शाम 7 से 10 बजे तक अमृतसर व वृंदावन से आए भजन सम्राट की ओर से आकर्षक भजन संध्या और रंगीन आतिशबाजी भी होगी। वहीं, फेज-11 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, बलौंगी स्थित आजाद नगर काॅलोनी का शिव मंदिर, फेज-1 स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर, फेज-3बी1 स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, फेज-3बी2 स्थित हनुमान मंदिर, सेक्टर-68 स्थित वैष्णो माता मंदिर आदि सभी मंदिरों विशेष पूजन और भंडारे की तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed