{"_id":"6aa9ad4e862cbee4a208b106","slug":"villagers-in-kumbhada-outraged-upon-seeing-electricity-bills-ranging-from-two-to-three-lakh-rupees-mohali-news-c-289-1-pkl1068-2733-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कुंभड़ा में दो से तीन लाख के बिजली बिल देख भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कुंभड़ा में दो से तीन लाख के बिजली बिल देख भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
बिजली मंत्री का पुतला फूंकने की तैयारी के बीच पहुंची पुलिस, एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर सुनी शिकायतें
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। बिजली के भारी-भरकम बिलों ने कुंभड़ा गांव के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। मंगलवार को दो से तीन लाख रुपये तक के कथित बिजली बिल हाथों में लेकर ग्रामीण सड़क पर उतर आए। लोगों ने पंजाब सरकार और पावरकॉम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण बिजली मंत्री का पुतला फूंकने की तैयारी में थे। इसकी भनक लगते ही फेज-8 थाने की पुलिस भारी फोर्स के साथ गांव में पहुंच गई।
पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए बिजली विभाग के एसडीओ को मौके पर बुलाया। एसडीओ ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मामले के समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने बिजली बिल एसडीओ के सामने रखे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बिना मीटर रीडिंग लिए एवरेज के आधार पर कई गुना बढ़े हुए बिल भेजे जा रहे हैं।
बिना रीडिंग लाखों के बिल भेजने का आरोप
नरेगा यूनियन पंजाब के प्रधान अजीब सिंह बठोई ने कहा कि सामान्य तौर पर आने वाले बिजली बिलों के मुकाबले इस बार कई परिवारों को लाखों रुपये के बिल थमा दिए गए हैं। लोगों के अनुसार, दो से तीन लाख रुपये तक के बिल आने से परिवारों के सामने इन्हें जमा करने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में एक्सईएन पावरकॉम, एसएएस नगर के नाम लिखित शिकायत भी दी। शिकायत के साथ संबंधित बिजली बिलों की प्रतियां भी संलग्न की गईं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ‘पंजाब का एक ही नारा नहीं चाहिए भगवंत मान दोबारा’ के नारे लगाए। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग की कथित लापरवाही का खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
10 दिन का दिया अल्टीमेटम
बिजली विभाग के एसडीओ ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनते हुए कहा कि उन्हें मोहाली में ड्यूटी संभाले अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, इसलिए मामले की पूरी जानकारी उनके पास नहीं थी। उन्होंने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि 10 दिन के भीतर बिजली बिलों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इसी स्थान पर दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही पावरकॉम मंत्री का पुतला फूंकने की चेतावनी भी दी गई।
कुंभड़ा गांव में बिजली के सभी बिलों को ठीक किया जाएगा। इसके लिए दस दिन का समय मांगा है। मैंने अभी जॉइन किया है। जो भी बिल में दिक्कत है। सभी बिलों को जल्द ठीक किया जाएगा। मंदीप अत्री, एसडीओ, मोहाली बिजली विभाग