{"_id":"66f6ea64aafc4cbf270293a9","slug":"village-pond-will-be-rejuvenated-track-will-also-be-built-mohali-news-c-71-1-mli1005-120030-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गांव के तालाब का होगा कायाकल्प, ट्रैक भी बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गांव के तालाब का होगा कायाकल्प, ट्रैक भी बनेगा
विज्ञापन
हर शुक्रवार, डेंगू पर वार कार्यक्रम में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने दिए एडीसी को आदेश
कहा-आठवीं के बाद छात्रों स्वास्थ्य शिक्षा, प्राथमिक चिकित्सा और जीवन कौशल सिखाया जाएगा
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सोहाना के सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास बने तालाब को साफ करने और साथ ही उसका कायाकल्प करने का आदेश दिया है। उन्होंने एडीसी (यूडी) दमनजीत सिंह मान को मौजूदा तालाब का कायाकल्प करने और उसके चारों ओर पैदल ट्रैक बनाकर गांव के तालाब को फिटनेस सेंटर के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अब आठवीं कक्षा से आगे के छात्रों को स्वास्थ्य शिक्षा, प्राथमिक चिकित्सा और जीवन कौशल भी सिखाया जाएगा।
यह निर्देश स्वास्थ्य मंत्री ने सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोहाना में हर शुक्रवार डेंगू पर वार कार्यक्रम के दौरान दिए। इस मौके पर सोहाना के सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ मौजूद रहे और उनको डेंगू से निपटने और वेक्टर जनित अन्य बीमारियों से बचाने के बारे में जागरूक कर रहे थे। डॉ. बलबीर सिंह ने शुक्रवार को सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोहाना में सुबह की सभा में छात्रों के साथ मिलकर डेंगू और अन्य रोगों की रोकथाम के बारे में जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी अन्य वेक्टर जनित बीमारियों को रोकने के लिए शुक्रवार ड्राई डे का पालन करना महत्वपूर्ण है। छात्रों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य और परिवार मंत्री ने कहा कि छात्र अपने माता-पिता को ड्राई डे की गतिविधियों के बारे में शिक्षित कर घातक बीमारी की रोकथाम में दूसरों की तुलना में बेहतर मदद कर सकते हैं। उन्होंने माता-पिता को सप्ताह में एक बार शुक्रवार को रुके हुए पानी को साफ कर अपने घरों में डेजर्ट कूलर, रेफ्रिजरेटर ट्रे, फूल के बर्तन, अन्य बर्तन आदि सहित संवेदनशील स्थानों से डेंगू के लारवा को नष्ट करने में मदद करने के लिए कहा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को डेंगू के लारवा के बारे में जागरूक करने के लिए सोहना की झुग्गियों का भी दौरा किया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के दौरे के दौरान उपस्थित अधिकारियों में निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) डॉ. जसमिंदर, एडीसी (यूडी) दमनजीत सिंह मान, एसडीएम मोहाली दमनजीत कौर, एमसी मोहाली के संयुक्त आयुक्त दीपांकर गर्ग, राज्य कार्यक्रम अधिकारी (एनवीबीडीसीपी) डॉ. अर्शदीप कौर, डीआईओ मोहाली डॉ. गिरीश डोगरा और जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. हरमनदीप कौर मौजूद रहे।