फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vigilance raided the house of Punjab Congress General Secretary Captain Sandeep Sandhu, did not find himself

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर डॉक्टर से 11 लाख ठगे

Sun, 09 Oct 2022 01:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Vigilance raided the house of Punjab Congress General Secretary Captain Sandeep Sandhu, did not find himself
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर डॉक्टर से 11 लाख ठगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुल्लांपुर/नयागांव। विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर डॉ. अनिल कुमार गुप्ता से सूरज महाजन ने 11.54 लाख ठग लिए हैं। मुल्लांपुर पुलिस ने एसएसपी विवेकशील सोनी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
डॉ. अनिल ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया था कि वह स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हैं और जनवरी, 2022 में नौकरी डॉट कॉम के पोर्टल पर नौकरी के लिए आवेदन किया था। इसके बाद 14 फरवरी, 2022 को सूरज महाजन नाम के शख्स का उन्हें फोन आया। उसने अपने आप को एक कॅरिअर एक्सपर्ट कंसल्टेंसी कंपनी का एचआर मैनेजर बताया और अपनी कंपनी की एक लड़की श्वेता का फोन नंबर देकर जानकारी देने की बात कही। इसके बाद 14 फरवरी को उन्हें ईमेल के जरिये बताया गया कि एक मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की पोस्ट अरब के देश में खाली है। अगर उन्हें यह नौकरी चाहिए तो पैसों का इंतजाम करना होगा।
विज्ञापन

इसके बाद डॉक्टर ने विभिन्न तारीखों में 11 लाख 54 हजार 735 रुपये सूरज महाजन को दे दिए थे। लेकिन इसके बाद न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही पैसे लौटाए। इस पर उन्होंने एसएसपी को शिकायत दी थी। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी मोहाली ने डीएसपी (साइबर और फाइनेंशियल क्राइम) को जांच सौंपी है। उन्होंने जांच में आरोप तय करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed