फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Video of scooter rider stealing lid from drain goes viral

Mohali News: नाली से ढक्कन चोरी कर रहे स्कूटी सवार का वीडियो वायरल

Fri, 09 Feb 2024 04:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Video of scooter rider stealing lid from drain goes viral
जीरकपुर। शहर में चोरी की वारदातें बढ़ गईं हैं। लोग घंटे-दो घंटे के लिए भी अपना मकान बंद कर कहीं जा नहीं पा रहे। हालात यह हैं कि चोर नाली के ढक्कर भी नहीं छोड़ रहे। गांव भबात में एक एक्टिवा चालक के दिनदिहाड़े नाली का ढक्कन चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक्टिवा सवार दिनदहाड़े नाली से लोहे का ढक्कन चुरा रहा है।
विज्ञापन

गांव भबात निवासी बलविंदर वर्मा, सुखविंदर सुक्खू, मोंटी वर्मा, राम शर्मा, कर्नल धीमान और अन्य ने बताया कि उनके गांव में नाली पर लोहे के ढक्कन लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि बाजार में रामलीला मैदान के पास लगे लोहे का ढक्कन एक एक्टिवा चोर ने दिन में ही चोरी कर लिया। बताया कि गांव की अंदरूनी गलियां काफी तंग हैं और अब नालियों का ढक्कन चोरी होने से लोगों का गलियों से गुजरना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि जीरकपुर नगर परिषद से पहले से ही कोई काम नहीं होता। हाल यह है कि ग्रामीण अपने पैसे इकट्ठे कर साझे तौर पर काम करवा रहे हैं। अब नाली के ढक्कन चोरी होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि वह गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चोर का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और चोरी हुए ढक्कन के बारे में कोई जानकारी के लिए इलाके में कबाड़ की दुकानों की जांच कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से मांग की कि गांव में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed