{"_id":"5e97724e8ebc3e76d36aeeeb","slug":"video-of-bathing-girl-made-in-bathroom-minor-boy-arrested-mohali-news-pkl372488869","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुरः नहा रही लड़की का घर में घुसकर वीडियो बनाने के आरोप में नाबालिग लड़का गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जीरकपुरः नहा रही लड़की का घर में घुसकर वीडियो बनाने के आरोप में नाबालिग लड़का गिरफ्तार
Thu, 16 Apr 2020 02:59 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, जीरकपुर
अमर उजाला, जीरकपुर
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने घर में नहा रही एक नाबालिग लड़की का वीडियो बनाने के आरोप में एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है। जीरकपुर पुलिस को दी गई शिकायत में लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को उनकी बेटी घर के बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान कथित आरोपी लड़का छिपकर लड़की का वीडियो बना रहा था।
इसी दौरान उनकी बेटी ने लड़के को उसका वीडियो बनाते हुए देख लिया। उसने उसे देखते ही जोर से डांटा तो आरोपी लड़का मौके से फरार हो गया। इसके बाद उनकी बेटी ने वीडियो बनाने की जानकारी अपने पिता को दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आइपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस मामले में थाना जीरकपुर के जांच अधिकारी एएसआई रमेश लाल ने बताया कि कथित आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर उसे जमानत पर रिहा कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है।