फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vehicles removed from toll plaza without tax for three hours

Mohali News: तीन घंटे टोल प्लाजा से बिना टैक्स निकाली गाड़ियां

Thu, 15 Feb 2024 06:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
Vehicles removed from toll plaza without tax for three hours
संयुक्त किसान मोर्चा ने दप्पर टोल प्लाजा पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। कृषि मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने जा रहे किसानों पर पंजाब-हरियाणा को जोड़ने वाले विभिन्न बैरियरों पर हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचार की निंदा करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेतृत्व में किसानों ने वीरवार को दप्पर टोल प्लाजा पर धरना लगाया और तीन घंटे टोल फ्री किया गया। इस दौरान सभी वाहन बिना टोल टैक्स वसूले निकाले। संयुक्त किसान मोर्चे में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) लाखोवाल के नेता मनप्रीत सिंह अमलाला, करम सिंह बरोली, भाकियू राजेवाल के करम सिंह कारकौर, अवतार सिंह जवाहरपुर, भाकियू कादियां से राजिंदर सिंह ढोला, ज्वाला सिंह फौजी, अखिल भारतीय किसान सभा से श्याम लाल हैबतपुर, जसपाल सिंह दप्पर, चंद्रपाल अत्री, विनोद चुघ और कर्मचारी नेता हरविंदर सिंह झरमरी ने संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की सभी मांगें जायज होने के साथ-साथ महत्वपूर्ण हैं और शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे किसानों पर विभिन्न बैरियरों पर रोककर आंसू गैस के गोले फेंकना, रबर की गोलियां चलाना और उनके रास्ते में लोहे की किले लगाना कहां का लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से मांगें सरकारों को बताते रहे हैं। यह आंदोलन पहली बार नहीं हो रहा हैं, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार जानबूझकर किसानों को परेशान व बदनाम कर रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व वाली वर्तमान हरियाणा सरकार किसानों के खिलाफ बेहद दमनकारी रवैया अपना रही है। 13 फरवरी के दिल्ली कूच और उनकी मांगों को जायज बताते हुए एसकेएम के नेताओं ने कहा कि वह अपने किसान भाइयों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि एसकेएम के 16 फरवरी को भारत बंद के आह्वान के तहत दप्पर टोल प्लाजा पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और कारोबारियों को इस बंद को सफल बनाने के लिए अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed