फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vehicle thief gang busted in Kharar, five vicious arrested

खरड़ में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच शातिर गिरफ्तार

Sat, 30 Jan 2021 01:17 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Vehicle thief gang busted in Kharar, five vicious arrested
खरड़। सिटी पुलिस ने चोरी के 10 बाइक, 2 एक्टिवा और एक कार समेत चोर गिरोह के पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी खरड़ रूपिंदरदीप कौर सोही और थाना सिटी खरड़ के एसएचओ इंस्पेक्टर दलजीत सिंह गिल ने बताया कि एसएसपी सतिंदर सिंह और एसपी देहाती रवजोत कौर ग्रेवाल की ओर से शरारती तत्वों को पकड़ने के लिए शुरू की गई मुहिम के तहत थाना सिटी के एसआई नरिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी समेत टी-प्वाइंट थाना मोड़ खरड़ में नाकाबंदी की हुई थी।
विज्ञापन

इस दौरान हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत निवासी गांव भागोमाजरा जिला मोहाली को बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। उसने बाइक पर काले पैन से जाली नंबर पीबी-65-एसी-5911 लिखा हुआ था। इस पर पूछताछ के लिए उसे वहीं रोक लिया गया। उससे पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सलमान खान निवासी गांव पीर सोहाना जिला मोहाली, प्रिंस निवासी लांडरां रोड़ खरड़ और मनोज कुमार निवासी लंबी गली नीम वाला चौक खरड़ को बाइक नंबर पीबी-65-एसी-4187 जिस पर जाली नंबर पीबी-27-ई-6726 लगाया हुआ था, के साथ काबू कर लिया। इसके बाद इनसे पूछताछ के के बाद दीपक कुमार निवासी नजदीक ईमली वाला मंदिर खरड़ को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों ने जमुना अपार्टमेंट्स के पीछे बने खाली मकानों से 10 बाइक, दो एक्टिवा और एक कार बरामद की।
विज्ञापन

इनमें आरोपी हिम्मत सिंह निवासी छज्जूमाजरा कॉलोनी खरड़ के पास से चोरी की रेंजर मोटरसाइकिल बरामद करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी खरड़ ने बताया कि आरोपी सलमान खान और मनोज कुमार से चोरी की वारदात करने के लिए इस्तेमाल की गई कार नंबर सीएच-01 जैड-7928 और बाइक बरामद किए हैं। इसी तरह आरोपियों से चोरी की गई बडाला रोड पर खड़ी मारूति कार नंबर सीएच-01क्यूआर-0744 भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed