फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vehicle theft gang busted, four arrested along with nine bikes

Mohali News: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, नौ बाइक समेत चार गिरफ्तार

Fri, 07 Mar 2025 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Vehicle theft gang busted, four arrested along with nine bikes
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दस लाख रुपये कीमत की नौ बाइक भी बरामद की हैं। यह सभी आरोपी हरियाणा में अंबाला के रहने वाले हैं। यह सभी अपने शौक पूरे करने के लिए महंगी बाइक चोरी करके आगे बेच देते थे। पुलिस ने इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 317(2), 112 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान आर्यन खेत्रपाल निवासी मकान नंबर 101 राम नगर अंबाला सिटी, तरनदीप सिंह उर्फ जोत निवासी हाशमी मोहल्ला, नाहन हाउस, अंबाला शहर, रजत निवासी नाहन हाउस नजदीक भल्ला डेरी अंबाला शहर, थाना अंबाला सिटी, करण सैनी निवासी बलदेव नगर नजदीक जैन मोटर बरनाला रोड अंबाला थाना पंजोखरा जिला अंबाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस मामले में थाना ढकोली में डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल और प्रीतकंवर सिंह ने बताया कि 24 फरवरी को दोपहर करीब 3 बजे गोल्डन अस्पताल की पार्किंग से एक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। बुलेट मोटरसाइकिल मालिक गुरप्रीत सिंह निवासी राम पुर सैनी ने पुलिस को शिकायत देकर सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर फुटेज के आधार पर अंबाला से आर्यन को गिरफ्तार कर बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पूरे गिरोह का खुलासा हो गया। इसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी सूरज और नेपाली ऊर्फ विक्की अभी फरार हैं। इन्हेें पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


महंगी बाइक बेच देते थे और सस्ती की बनाते थे जुगाड़ रेहड़ी

प्रेस कांफ्रेंस में डीएसपी जसपिंदर गिल ने बताया कि फरार आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। आरोपियों से दो महंगी बाइक बीएमडब्ल्यू और केटीएम, एक बुलेट समेत छह अन्य बाइक, एक एक्टिवा, एक जुगाड़ रेहड़ी और दो एलसीडी बरामद की हैं। जांच में सामने आया कि सभी युवक 19 से 24 सालक की उम्र के हैं। एक युवक ने दोनों बाजुओं पर महंगे टैटू भी बनवाए हुए थे। आरोपी बाइक चोरी करके आगे बेच देते थे और कुछ सस्ती बाइक को काट कर जुगाड़ रेहड़ी बना देते थे। इससे मोटरसाइकिल का पता ही नहीं चलता था। पुलिस ने बताया कि ये दिन-रात पहले रेकी करते थे और मौका देखकर बाइक चोरी कर लेते थे। बुलेट चोरी की वारदात में सीसीटीवी में सामने आया कि आरोपी जीरकपुर से अंबाला तक बुलेट को बिना स्टार्ट किए एक एक्टिवा की मदद से पैर लगाकर धकेल कर ही ले गए थे। ऐसा वह कई वारदातों में कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed