फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Used to smuggle drugs and weapons under the guise of singing, was making black money in Punjabi music industry

Mohali News: गायकी की आड़ में करते थे नशा-हथियारों की तस्करी, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में लगा रहे थे काली कमाई

Thu, 22 Jun 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Used to smuggle drugs and weapons under the guise of singing, was making black money in Punjabi music industry
मोहाली। लांडरां से गिरफ्तार आईएसआई के दोनों एजेंटों ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। नशा तस्करी के जरिए कमाई गई दौलत को आरोपी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में लगा रहे थे। आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा उर्फ अरमान पंजाबी गायक है और उसने नशे की काली कमाई से खुद की म्यूजिक कंपनी भी बना रखी है। यह भी पता चला है कि दोनों आरोपी गैंगस्टरों के संपर्क में भी थे और उन्हें हथियारों की सप्लाई करते थे।स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने नशा तस्करी और अवैध हथियार रखने के मामले में लांडरां कॉलेज के पास से आईएसआई के दो एजेंटों गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा निवासी गांव कोट ईसे खां, मोगा (पंजाब) और रोहित सिंह निवासी श्रीगंगानगर (राजस्थान) को दबोचा है। उनके कब्जे से दो .30 बोर की पिस्टल और दस कारतूस बरामद हुए हैं। अदालत में पेश कर पुलिस ने इनका 23 जून तक का रिमांड हासिल किया है। दोनों एजेंटों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एसएसओसी के एआईजी अश्विनी कपूर ने बताया कि दोनों आरोपी बीते ढाई साल से आईएसआई के साथ जुड़े हुए थे। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा उर्फ अरमान पहले गायकी करता था लेकिन कुछ समय से गायकी की आड़ में वह नशा तस्करी भी कर रहा था। उसका साथी रोहित सिंह राजस्थान के श्रीगंगानगर का रहने वाला है। दोनों पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में थे और पाकिस्तान से नशा और हथियार की तस्करी में शामिल थे। पाकिस्तान से नशा और हथियार मंगाकर दोनों यहां सप्लाई करते थे और इससे होने वाली कमाई के पैसे को म्यूजिक इंडस्ट्री में लगाते थे। आरोपी कई गैंगस्टरों के संपर्क में भी थे। यह भी पता चला है कि पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कई नामी गायक भी इसमें शामिल हैं। इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रह है। जानकारी मिलने पर एसएसओसी जल्द ही उनके नामों का खुलासा करेगी।
विज्ञापन


वेब सीरिज आश्रम में दिखाए तरीकों से बेचते थे नशा
सूत्रों से पता चला है कि आरोपी गोरा देश-विदेश में शो के दौरान ओटीटी प्लेटफार्म पर उपलब्ध वेब सीरिज आश्रम में दिखाए गए तरीके के मुताबिक लोगों को बुलाकर नशा बेचने का काम करता था। आरोपी गोरा गायकी के नाम पर युवाओं का इकट्ठा करता था। उसकी टीम बाद में युवा फैन्स को नशे की लत में फंसाती थी। नशे से कमाए गए पैसे का इस्तेमाल ये लोग बनाए गए गानों के प्रमोशन में भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में भी वांछित थे दोनों
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी एनसीबी की ओर से राजस्थान में दर्ज नशा तस्करी के एक मामले में भी वांछित थे। गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा पर मनी लॉड्रिंग के आरोप भी हैं। उसने सीमा पार से तस्करी गतिविधियों में पैसे के लेन-देन में अहम भूमिका निभाई थी।


बिल्डर पर हमले के भी आरोपी हैं दोनों
जांच में पता चला है कि सात मई को सेक्टर-79 में एक बिल्डर पर फायरिंग हुई थी। इस मामले में भी दोनों आरोपियों का नाम आया था। सोहाना थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था। हमले में कुल पांच लोग शामिल थे, जिनमें तीन की पहचान हो गई थी जबकि दो अज्ञात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed