फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Used to commit robbery at gunpoint, two arrested with weapons

Mohali News: पिस्तौल दिखाकर करते थे लूट की वारदात, हथियारों समेत दो गिरफ्तार

Sun, 14 Apr 2024 04:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Used to commit robbery at gunpoint, two arrested with weapons
डेराबस्सी। पुलिस ने पिस्तौल दिखाकर लूट की वारदात करने वाले दो लुटेरों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। यह दोनों लुटेरे पिछले लंबे समय से डेराबस्सी इलाके में पिस्तौल के बल पर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके पास से .32 बोर की दो पिस्तौल, 12 बोर की एक बंदूक और एक बाइक बरामद की है। इनकी पहचान हर्षप्रीत सिंह और राजवीर सिंह उर्फ भीम निवासी गांव जटवाड, जिला अंबाला, हरियाणा के रूप में हुई है।इस संबंधी हवलदार सुखजिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने साथी कर्मचारियों के साथ मिलकर बस अड्डा डेराबस्सी पर असामाजिक तत्वों को काबू करने के लिए नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान रात करीब 9 बजे गुप्त सूचना मिली कि हर्षप्रीत सिंह और राजवीर सिंह उर्फ भीम निवासी गांव जटवाड जिला अंबाला एक बाइक पर सवार होकर लोगों को लुटते हैं और बाइक पर फर्जी नंबर लगाकर वारदात को अंजाम देते हैं। आज भी चोरी की बाइक से अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे से अंबाला से डेराबस्सी की ओर आ रहे हैं। इनके पास अवैध हथियार भी हैं। इस सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर उक्त लुटेरों को लूट की बाइक और अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से उक्त हथियार बरामद किए हैं। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed