फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Uproar of the girlfriend reached the wedding, police took the bridegroom's car along with the procession to the police station

शादी में पहुंची प्रेमिका का हंगामा, दूल्हे की गाड़ी समेत बरात थाने में ले गई पुलिस

Mon, 21 Nov 2022 08:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Uproar of the girlfriend reached the wedding, police took the bridegroom's car along with the procession to the police station
मोहाली। फेज-3ए स्थित गुरुद्वारा साहिब में रविवार को शादी होनी थी। फतेहगढ़ साहिब से जैसे ही बरात गुरुद्वारा साहिब में पहुंची। उसी समय दूल्हे की पूर्व प्रेमिका आ पहुंची और हंगामा करने लगी। इससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद शादी की रस्मों को रोकना पड़ा। प्रेमिका के बारे में पता चलने के बाद चंडीगढ़ से आए लड़की पक्ष ने अब शादी से मना कर दिया है। घटना का पता चलने के थाना मटौर पुलिस दूल्हे की गाड़ी समेत बरात को थाने में ले गई।
विज्ञापन

पूर्व प्रेमिका ने बताया कि वह आठ साल से लड़के के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। कुछ दिन से वह उसे नजरअंदाज कर रहा था। उसे शक हुआ कि वह कहीं और शादी करने जा रहा है। शादी के बारे में पता चला तो वह शादी के स्थान तक आ पहुंची। वहीं, दूल्हे ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका से पहले ही सारे संबंध खत्म कर दिए थे। यह सच है कि वह दोनों चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लड़के के मुताबिक लिव इन रिलेशनशिप में रहते हुए लड़की ने उसे अपनी पहली शादी के बारे में कुछ भी नहीं बताया था और पहली शादी से तलाक तक नहीं लिया हुआ था। इसके बाद उसने उससे सभी संबंध खत्म कर दिए थे लेकिन फिर भी वह उसे रोज परेशान कर रही थी। वहीं, चंडीगढ़ से आए लड़की पक्ष ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed