{"_id":"6a418766744287d8ec0f9054","slug":"uproar-at-the-welcome-ceremony-for-nihangs-returning-from-karnaprayag-attempt-to-attack-baba-jasdeep-mohali-news-c-71-1-spkl1025-144098-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कर्ण प्रयाग से लौटे निहंगों के स्वागत समारोह में हंगामा, बाबा जसदीप पर हमले का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कर्ण प्रयाग से लौटे निहंगों के स्वागत समारोह में हंगामा, बाबा जसदीप पर हमले का प्रयास
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना के गुरुद्वारा सिंह शहीदां में रविवार को कर्ण प्रयाग हिंसा मामले में जमानत पर रिहा हुए निहंग सिंहों के स्वागत समारोह में हंगामा हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने निहंग बाबा जसदीप सिंह पर हमला करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद निहंगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जिससे गुरुद्वारा परिसर में कुछ देर के लिए तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर सोहाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। इस दौरान आरोपी भाग गया। यह घटना अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज की मौजूदगी में हुई।
समारोह दोपहर करीब 10 बजे चल रहा था, जब निहंगों को सिरोपा भेंट किए जा रहे थे। भीड़ में से एक व्यक्ति अचानक आगे आया और बाबा जसदीप सिंह पर हमला करने की कोशिश की। निहंगों और समर्थकों ने तुरंत आरोपी को काबू कर लिया और उसकी पिटाई की। इस दौरान आरोपी के कपड़े भी फट गए। पुलिस के पहुंचने तक हमलावर युवक मौके से भाग गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। डीएसपी मोहाली हरसिमरत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और गुरुद्वारा प्रबंधन से संपर्क बना हुआ है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
हमले से पहले रास्ते में भी हुआ विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर ने गुरुद्वारे पहुंचने से पहले भी निहंगों को निशाना बनाया था। उत्तराखंड से लौट रहे निहंग जशनप्रीत सिंह और अजय सिंह जब गुरुद्वारे की ओर आ रहे थे। रास्ते में एक व्यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज की। उसने उनकी कृपाण छीनने की भी कोशिश की। आरोप है कि उसने अपने कुछ साथियों को भी मौके पर बुलाकर निहंगों को धमकाया। इसके बाद दोनों निहंग गुरुद्वारे पहुंचे, जहां आरोपी भी पहुंच गया और विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
बाबा जसदीप सिंह की प्रतिक्रिया
इस घटना पर निहंग बाबा जसदीप सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बदमाश हर जगह होते हैं। उन्हें हमलावर की पहचान नहीं पता। बाबा जसदीप सिंह ने कहा कि अकाल पुरख की कृपा उनके साथ है। कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उन्होंने पूरे पंथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मोर्चा संगत के सहयोग से जीता गया है।
कर्ण प्रयाग हिंसा का मामला
यह स्वागत समारोह कर्ण प्रयाग हिंसा मामले में जमानत पर रिहा हुए निहंगों के लिए था। यह घटना 16 जून को उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्ण प्रयाग बाजार में हुई थी। हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे निहंगों की बाइक एक कार से टकरा गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हुई। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में चार निहंगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के विरोध में निहंगों ने आंदोलन शुरू किया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद उत्तराखंड सरकार से बातचीत हुई और निहंगों को जमानत मिली।
सूचना मिलते ही थाना सोहाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। गुरुद्वारा प्रबंधन के साथ लगातार संपर्क बना हुआ है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - हरसिमरत सिंह, डीएसपी मोहाली
यह दो व्यक्तियों की निजी लड़ाई थी। इस कारण हमारे ऐतिहासिक स्थान गुरुद्वारा सिंघ शहीदां की छवि खराब की गई है। इसकी हम निंदा करते हैं। आगे से अगर ऐसी कोई घटना होती तो कार्रवाई करवाई जाएगी। - हरजिंदर सिंह, प्रधान, गुरुद्वारा सिंघ शहीदां सोहाना