फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Uproar against the land given for cowshed, case filed against two people

गोशाला के लिए दी गई जमीन के विरोध में किया हंगामा, दो लोगों पर केस दर्ज

Fri, 17 Sep 2021 01:47 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Uproar against the land given for cowshed, case filed against two people
मोहाली। बलौंगी स्थित गोशाला में वीरवार की देर शाम उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब गोशाला के लिए दी गई जमीन के विरोध में हाईकोर्ट में केस दायर करने वाला केसर सिंह अपने साथी जरनैल सिंह के साथ गोशाला पहुंच गए। साथ यहां पर चल रहे निर्माण को रुकवाने की कोशिश की। आरोप है कि वे गोशाला प्रबंधकों के साथ भी उलझ गए और गाली गलौज की। गोशाला प्रबंधकों ने पुलिस को सूचित किया कि दो लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। इस पर बलौंगी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को काबू कर थाने ले आई। सूचना मिलते ही आजाद ग्रुप समेत कई राजनेता हंगामा करने वाले केसर सिंह और उसके साथी के पक्ष में थाने में आ धमके। इसके बाद मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। साथ ही दोनों आरोपियों के मेडिकल में साफ हो गया कि उक्त लोग नशे में थे। पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। वहीं पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना बलौंगी के एसएचओ राजपाल सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार को एसडीएम की अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह मामला वीरवार शाम है। केसर सिंह और उसका साथी जरनैल सिंह बलौंगी गोशाला पहुंच गए। उन्होंने वहां पर चल रहे गोशाला के काम का विरोध किया। प्रबंधकों का आरोप है कि वह उनसे उलझ गए और साथ ही गाली गलौज करने लगे थे। वहीं, पंच जरनैल सिंह के बेटे सचिन ने आरोप लगाया कि उनके पिता अपने दोस्त पूर्व पंच केसर सिंह के साथ मोहाली से आ रहे थे। जब वह सिख अजायब घर के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ियों को रोका गया। इस दौरान उन्हें गाड़ियों में बैठाकर गोशाला ले गए। वहां पर उन्हें जबरदस्ती शराब पिलाई गई और साथ ही उन पर शराब फेंकी भी गई। उनके मोबाइल फोन तक छीन लिए गए।
विज्ञापन

जबकि केसर सिंह के परिवार का आरोप है कि गोशाला के प्रबंधकों की ओर से जबरदस्ती गोशाला के नाम पर जमीन कब्जाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसका केस हाईकोर्ट में दर्ज किया हुआ है। कोर्ट ने प्रबंधकों से जवाब तलब किया है। ऐसे में मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के दबाव में यह सब हो रहा है और पुलिस भी उन्हीं के दबाव में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed