फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Unknown vehicle collided with car rider mother killed, son injured

अज्ञात वाहन ने की टक्कर से कार सवार मां की मौत, बेटा जख्मी

Mon, 15 Nov 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle collided with car rider mother killed, son injured
लांडरां। खरड़ से अंबाला की ओर जाते बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग पर स्थित गांव बूटा सिंह वाला के बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन ने एक ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई ,जबकि उसका बेटा गंभीर घायल हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब 5 बजे एक ऑल्टो कार में सवार युवक और उसकी मां बनूड़ से तेपला की तरफ जा रहे थे। जब वह गांव बूटा सिंह वाला के बस स्टैंड के नजदीक किंग रिजोर्ट के सामने पहुंचे तो अचानक सामने से दो अज्ञात वाहन एक दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चकनाचूर हो गई और दोनों गंभीर घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों ने मुश्किल से दोनों को बाहर निकाल कर डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां पर डाक्टरों ने युवक की मां को मृत घोषित कर दिया और उसके घायल बेटे को दाखिल कर इलाज शुरू कर दिया। इस मामले के पुलिस जांच अधिकारी एएसआई ने बताया कि मृतक महिला की पहचान सुरिंदर कौर पत्नी सुखदीप सिंह और घायल युवक इशकप्रीत सिंह (26) निवासी भागोमाजरा, थाना खरड़ मोहाली के रूप में हुई है। मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed