फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Protest by BJP workers in Chandigarh

पीएम मोदी पर खड़गे की टिप्पणी से भड़की भाजपा: चंडीगढ़ में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, पुलिस ने किय बल प्रयोग

Mon, 26 Oct 2026 06:57 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 26 Oct 2026 06:57 PM IST
सार

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पहले से बैरिकेडिंग की हुई थी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर आगे जाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी की बौछार कर उन्हें पीछे हटाया।

विज्ञापन
Protest by BJP workers in Chandigarh
चंडीगढ़ में भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके दिवंगत पिता को लेकर कथित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को चंडीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन का घेराव करने के लिए कूच किया, लेकिन पुलिस ने आकाशवाणी केंद्र के सामने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। 

विज्ञापन




इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। इस दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी के साथ बल प्रयोग किया। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल, इंदिरा सिंह, दविंदर बबला, संजीव राणा, शक्ति प्रकाश देवशाली, मीडिया संयोजक रवि रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभय झा, महामंत्री प्रिया पासवान, जिला अध्यक्ष रविंद्र मलिक, भूपेंद्र सैनी, अनूप गुप्ता, सोनू सरपंच, एससी मोर्चा अध्यक्ष अमित खैरवाल और किसान मोर्चा के मनदीप सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक असहमति लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना सभी नेताओं की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
Trending Videos

Protest by BJP workers in Chandigarh
भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई धक्कामुकी - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के निर्देश पर किया गया। इसकी शुरुआत सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम से हुई। यहां से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सेक्टर-34 के रास्ते सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन की ओर बढ़े। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पहले से बैरिकेडिंग की हुई थी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर आगे जाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन से पानी की बौछार कर उन्हें पीछे हटाया।
विज्ञापन

Protest by BJP workers in Chandigarh
भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

परिवार पर टिप्पणी करना लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ-रामवीर भट्टी
भाजपा प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति राजनीतिक विरोध रखना किसी भी दल का अधिकार है, लेकिन उनके परिवार और दिवंगत पिता को निशाना बनाना भारतीय संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विकास और जनहित के मुद्दों पर अपनी बात रखनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियों से राजनीतिक माहौल खराब करना चाहिए। सार्वजनिक जीवन में नेताओं को अपनी भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।
विज्ञापन

Protest by BJP workers in Chandigarh
चंडीगढ़ में भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
नीतियों की आलोचना करें, व्यक्तिगत अपमान नहीं-अरुण सूद
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक प्रतिस्पर्धा विचारों, नीतियों और जनसेवा के आधार पर होनी चाहिए। सरकार की नीतियों की आलोचना तथ्यों और तर्कों के आधार पर की जा सकती है, लेकिन व्यक्तिगत और पारिवारिक टिप्पणियां राजनीतिक संवाद को निम्न स्तर पर ले जाती हैं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से अपने बयान और भाषा पर आत्मचिंतन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed