फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Unipoles fell on cars, case registered against owners of Oxford Street

Mohali News: कारों पर गिरे थे यूनिपोल, ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट के मालिकों पर केस दर्ज

Wed, 12 Jun 2024 06:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Unipoles fell on cars, case registered against owners of Oxford Street
जीरकपुर। बीती 5 जून को अचानक आई बारिश और तेज आंधी के कारण चंडीगढ़-अंबाला रोड पर स्थित ऑक्सफोर्ड व्यापारिक प्रोजेक्ट की पार्किंग में खड़ी पांच कारों पर यूनिपोल गया था। इससे पांचों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं। यह यूनिपोल बिल्डर ने विज्ञापन करने के लिए लगाया हुआ था। इसकी जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में ऑक्सफोर्ड व्यापारिक प्रोजेक्ट के मालिकों और निर्देशकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।इस हादसे में गनीमत रही थी कि हादसे के समय कार में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, नहीं तो किसी की जान जा सकती थी। पुलिस को दी शिकायत में पिंजौर निवासी आदित्य वशिष्ठ ने बताया कि 5 जून को उन्होंने अपनी आई-20 कार बाहर पार्किंग में खड़ी की थी। तभी ऑक्सफोर्ड प्रोजेक्ट का यूनिपोल उनकी कार पर गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में आदित्य वशिष्ठ की कार समेत कुल पांच लोगों की कारें क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ऑक्सफोर्ड व्यापारिक प्रोजेक्ट के मालिकों ने अपने विज्ञापन के लिए काफी ऊंचा यूनिपोल बनवाया हुआ था, यह यूनीपोल गिरने से किसी व्यक्ति की जान भी जा सकती थी। इस पर पुलिस ने ऑक्सफोर्ड व्यापारिक प्रोजेक्ट के मालिकों और निदेशक के खिलाफ धारा 336 और 427 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed