फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Unemployment is the biggest problem in the state, working on removing it: Dhaliwal

प्रदेश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या, दूर करने पर कर रहे काम : धालीवाल

Tue, 17 May 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Unemployment is the biggest problem in the state, working on removing it: Dhaliwal
मोहाली। पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सोमवार को विकास भवन में नवनियुक्त उपमंडल अधिकारियों को नियुक्तिपत्र दिए। इस मौके पंचायत मंत्री ने कहा कि हरेक नौजवान को अपनी जिंदगी में कोई न कोई लक्ष्य जरूर रखना चाहिए और जब तक लक्ष्य हासिल न हो जाए, उसे पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी और तनदेही के साथ करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

पंचायत मंत्री ने कहा कि पंजाब में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है और मुख्यमंत्री भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के नौजवानों को अधिक से अधिक रोजगार के मौके मुहैया करवाने के लिए पूरी यत्नशील है। उनकी पार्टी की सरकार बनने के दूसरे महीने में ही 26 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों के लिए इश्तिहार जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की तरफ से सभी विभागों के खाली पदों के आंकड़े इकट्ठा किए जा रहे हैं। जल्दी ही सरकारी नौकरियों के लिए और बड़े स्तर पर भर्ती की जाएगी। इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैहरा, जेडीसी कम विशेष सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग अमित कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

अवैध कब्जे छुड़ाने की मुहिम को मिल रहा समर्थन
पंचायत मंत्री ने इस मौके पर पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे छुड़वाने के लिए चलाई गई मुहिम का जिक्र करते हुए कहा कि लोग स्वेच्छा से पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे छोड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। इस साल पहली बार ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य भर के सभी गांवों में ग्राम सभा के सत्र करवाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed