{"_id":"66d0155c3726faa2ff0bfb2d","slug":"unemployed-teachers-sat-on-pseb-mohali-building-demanding-appointment-letter-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: नियुक्ति पत्र के लिए PSEB इमारत पर डटे हैं बेरोजगार अध्यापक, बरसात के बावजूद नहीं उतर रहे नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: नियुक्ति पत्र के लिए PSEB इमारत पर डटे हैं बेरोजगार अध्यापक, बरसात के बावजूद नहीं उतर रहे नीचे
Thu, 29 Aug 2024 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:59 AM IST
सार
पंजाब भर से बेरोजगार शिक्षक मोहाली स्थित पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। मांगें न माने जाने से नाराज दो शिक्षक बुधवार को पीएसईबी की इमारत के ऊपर चढ़ गए थे।
विज्ञापन
पीएसईबी की इमारत पर चढ़े दोनों बेरोजगार शिक्षक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग को लेकर 2364 ईटीटी अध्यापक यूनियन के दो सदस्य बुधवार को मोहाली स्थित पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) कार्यालय के ऊपर चढ़ गए थे। 24 घंटे बाद भी दोनों ऊपर ही डटे हुए हैं। बरसात के बावजूद दोनों नीचे नहीं उतर रहे। दोनों के हाथ में पेट्रोल की बोतल है।
पीएसईबी की इमारत पर चढ़े यूनियन के सदस्यों में संगरूर का गुरसेव सिंह और जलालाबाद का राजविंदर सिंह है। नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र की मांग कर रहे बेरोजगार शिक्षकों का कहना है कि उनकी चयन की प्रक्रिया हो चुकी है। केवल नियुक्ति पत्र देने में देरी की जा रही है। वहीं, प्रशासन उन्हें नीचे उतारने में लगा हुआ है।
इमारत पर चढ़े दोनों युवकों ने एक वीडियो बनाकर जारी किया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि हम सरकार के वादों से तंग होकर आज पीएसईबी के दफ्तर के ऊपर चढ़े हैं। लगभग एक महीना पहले हमारी स्क्रूटनी हुई है। सलेक्शन लिस्ट आ गई। बावजूद हमें सरकार की तरफ से नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमारे साथ आज किसी तरह की ज्यादती होती है तो हम अपनी जान की बाजी लगाने से पीछे नहीं हटेंगे। अगर हमें कुछ होता है तो इसके लिए पंजाब सरकार, प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।