{"_id":"66cfcb9d1998ef04a60fcd24","slug":"unemployed-teacher-climbed-dpi-building-with-petrol-locked-it-mohali-news-c-71-1-mli1008-118744-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बेरोजगार अध्यापक पेट्रोल लेकर डीपीआई बिल्डिंग पर चढ़े, जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बेरोजगार अध्यापक पेट्रोल लेकर डीपीआई बिल्डिंग पर चढ़े, जड़ा ताला
विज्ञापन
मोहाली। 2364 अध्यापकों को नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ईटीटी अध्यापकों का प्रदर्शन बुधवार को आक्रामक हो गया है। दो अध्यापक पेट्रोल और माचिस लेकर डीपीई (पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड) बिल्डिंग में चढ़ गए और वहां ताला जड़ दिया। बेरोजगार अध्यापकों ने धमकी दी कि अगर कोई अधिकारी हमको उतारने आएगा तो हम खुद को आग लगा लेंगे। ऊपर चढ़े अध्यापकों में संगरूर से गुरसेवक सिंह और जलालबाद के राजविंदर सिंह ने वीडियो जारी करके बताया कि वह कमेटी से दुखी हैं। यह दोनों सुबह साढ़े दस बजे ऊपर चढ़ गए थे। इस समय आफिस खुले हुए थे। रात आठ बजे तक यह बेरोजगार अध्यापक ऊपर ही चढ़े थे।
उन्होंने कहा कि एक महीना तीन माह पहले सेलेक्शन लिस्ट आ चुकी है पर उनको स्टेशन की च्वाइस करवाकर ज्वाइन नहीं करवाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि उनको कोई भी जानी माली नुकसान होगा तो उसके जिम्मेदार पंजाब सरकार और अन्य अधिकारी होंगे। हालांकि बेरोजगार अध्यापकों के ऊपर चढ़ने की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां अलर्ट हो गईं।
ध्यान रहे कि नियुक्ति पत्र को जारी करने की मांग को लेकर एक सप्ताह से पंजाब एजुकेशन बोर्ड के मुख्य गेट पर ईटीटी के बेरोजगार अध्यापक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उधर, बुधवार को गेट पर बैठे अध्यापकों ने पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर ईटीटी 2364 अध्यापकों ने मंगलवार को डीपीआई कार्यालय के बाहर चल रहा था। डीटीएफ अध्यापक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव सिंह ने ईटीटी-2364 अध्यापक यूनियन को अपना मजबूत समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने 2364 भर्ती को पूरा करे। यूनियन नेताओं ने कहा कि क्या 2364 भर्ती को लेकर सरकार के साथ बैठकें हो रही हैं। समय-समय पर संबंधित अधिकारियों के साथ संवाद स्थापित किया जा रहा है लेकिन उनको अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं।
इस मौके पर यूनियन नेता मनप्रीत मानसा, हरजीत बुडलाडा, सुखचेन बोहा, सुखजिंदर संगरूर, राजिंदर धूरी, कुलदीप अबोहर, रणजीत संगरूर, सुखजिंदर जलालाबाद, तरसेम संगरूर, ओमप्रकाश फिरोजपुर, जगपाल डबवाली, राजविंदर जलालाबाद किरणदीप नाभा, शीतल फाजिल्का पूजा फाजिल्का मौजूद थे।
यह हैं मांगें
- सत्र- 2023 में कोर्ट के आदेश के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं साैंपे।
-ओवरएज के लिए नियुक्ति का यह साल है आखिरी मौका।
- जून 2024 में भर्तियों पर लगा स्टे जुलाई में हटा।
- दस्तावेजों की प्रकिया पूर्ण होने के बाद 2091 की आई सिलेक्शन लिस्ट
- 2364 अध्यापकों को अब तक नहीं मिला नियुक्ति पत्र