{"_id":"6665b8bbca5e7733ff0f6136","slug":"uncontrolled-car-collides-with-divider-one-dead-mohali-news-c-71-1-mli1005-115509-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत
Sun, 09 Jun 2024 07:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sun, 09 Jun 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
दूसरा वेंटिलेटर पर, तीसरे दोस्त की टांग व बाजू में फ्रैक्चर
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। एक अनियंत्रित कार सेक्टर-96 में डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो बुरी तरह घायल हो गए।
हादसा रात का है। कार में तीन दोस्त सवार थे। मृतक की पहचान लांडरा के सेक्टर-116 के रहने वाले पर्ल अबरोल के रूप में हुई है। दूसरा घायल वेंटिलेटर पर और तीसरे की बाजू व टांग टूट गई। तेज गति से आ रही गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के बीच के डिवाइडर से टकरा गई। टकराने के बाद यह गाड़ी कई बार पलट गई। सड़क से गुजर रहे किसी राहगीर ने जब देखा तो इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को फेज-6 के सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान एक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया है। थाना सोहाना पुलिस के मुताबिक तीनों में से किसी की भी शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है।
पंचकूला से आ रहे थे तीनों
थाना सोहाना पुलिस ने बताया कि तीनों दोस्त जो लांडरा सेक्टर-116 में रहते है। वो पंचकूला में किसी काम से गए थे काम खत्म कर पंचकूला से वो रात को चले जैसे ही उनकी कार सेक्टर-96 की रोड़ पर पहुंची तो अचानक से कार अनबैलेंस हो गई। अन्य घायलों ने पुलिस को बताया कि कार को कंट्रोल करने की काफी कोशिश की गई, लेकिन कार कंट्रोल नहीं हुई और सीधी सड़क के बीच में बने डिवाइडर से जा टकराई। पलटियां खाने की वजह से कार के दरवाजे भी नहीं खुले, जिसके बाद पास से गुजर रहे लोगों पुलिस को कॉल कर कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे।