{"_id":"65897a018f04158419019294","slug":"uncontrollable-tipper-enters-house-due-to-dozing-mohali-news-c-71-1-mli1001-9681-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: झपकी लगने से बेकाबू टिप्पर मकान में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: झपकी लगने से बेकाबू टिप्पर मकान में घुसा
Mon, 25 Dec 2023 06:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Mon, 25 Dec 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
हंडेसरा के निकट नंगला मोड़ के पास हादसा, कोई हताहत नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। अंबाला-नारायणगढ़ मार्ग पर स्थित हंडेसरा के निकट नंगला मोड़ के पास झपकी लगने से बेकाबू तेज रफ्तार टिप्पर मकान से जा टकराया। मकान खाली होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में मकान और टिप्पर क्षतिग्रस्त हुए हैं और चालक को मामूली चोटें आई हैं।
मामले की जांच कर रहे हंडेसरा पुलिस के एएसआई जतिंदर पाल ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे एक खाली टिप्पर अंबाला की ओर से हंडेसराजा रहा था और जैसे ही वह गांव नंगला के कोहनीदार मोड़ के निकट पहुंचा तो टिप्पर बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गया और वहां बने प्रवीन राणा के मकान से जा टकराया। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान में कोई नहीं था और बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे का कारण टिप्पर चालक को झपकी लगना बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी यहां इसी प्रकार हादसा हो चुका है और उस समय भी नुकसान से बचाव रहा था। यहां हादसे को देखते हुए मकान मालिक ने यहां से घर बदल लिया था। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।