फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Uncontrollable Fortuner car hit several vehicles, three people injured

बेकाबू फॉरच्यूनर कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, तीन लोग घायल

Wed, 01 Dec 2021 11:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable Fortuner car hit several vehicles, three people injured
कुराली। शहर के बस स्टैंड चौक पर बेकाबू हुई फॉरच्यूनर कार ने कई कारों को टक्कर मार दी और इस हादसे में फॉरच्यूनर चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। तीनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया और एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ में रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड चौक पर आकर अचानक मोहाली नंबर की फॉरच्यूनर कार बेकाबू हो गई और उसने पहले चौक पर एक रेहड़ी को टक्कर मारी और इसके बाद फॉरच्यूनर कार की स्पीड ओर तेज हो गई और ट्रैफिक लाइटों पर खड़ी एक ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। इससे ऑल्टो कार आगे खड़े एक्टिवा स्कूटर से जा टकराई। इसी दौरान फॉरच्यूनर कार ने सड़क पर जा रही एक लड़की को भी अपनी चपेट में ले लिया और कुछ आगे जाकर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर उसे घसीटते हुए दूर तक ले गई और तभी एक इनोवा कार को भी टक्कर मार दी और रुक गई।
विज्ञापन

इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक रणधीर सिंह निवासी वार्ड नंबर 6 कुराली गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ में रैफर कर दिया। इसके अलावा इस हादसे में घायल रेहड़ी चालक राकेश कुमार और फॉरच्यूनर कार चालक वरिन्द्र सिंह को स्थानी सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि यहां इकट्ठे हुए लोगों ने फॉरच्यूनर चालक से मारपीट भी की। इस मामले में स्थानीय पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed