फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   # People troubled by dozens of trucks parked along the roadside; risk of accidents increases

Mohali News: सड़क किनारे खड़े दर्जनों ट्रकों से लोग परेशान, हादसों का खतरा बढ़ा

Mon, 26 Oct 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
# People troubled by dozens of trucks parked along the roadside; risk of accidents increases
हरिपुर हिंदुआं में राजस्थान लिकर फैक्टरी के बाहर रोजाना लग रहा जाम, समाधान की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



डेराबस्सी। डेराबस्सी-बरवाला मुख्य मार्ग पर स्थित गांव हरिपुर हिंदुआं में राजस्थान लिकर फैक्टरी के बाहर सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े दर्जनों ट्रक लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। ट्रकों के कारण सड़क पर यातायात प्रभावित हो रहा है और यहां दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। इससे गांव के लोगों और आसपास के क्षेत्रों से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, फैक्टरी में माल की लोडिंग और अनलोडिंग के लिए आने वाले ट्रक चालक अपने वाहन सड़क के दोनों किनारों पर खड़े कर देते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। कई बार स्कूल बसों, एंबुलेंस और अन्य वाहनों को भी यहां से गुजरने के लिए इंतजार करना पड़ता है। इससे हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


रात के समय हादसों का खतरा अधिक

गांव के समाजसेवी तरसेम सिंह ने बताया कि कई बार ट्रक चालक अपने वाहन सड़क के बीच में खड़े करके वहां से चले जाते हैं। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण सड़क पर खड़े ट्रक दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है। उनका कहना है कि फैक्टरी प्रबंधन की ओर से ट्रकों की पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था नहीं किए जाने का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस से कार्रवाई की मांग

समाजसेवी तरसेम सिंह ने ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से ट्रक खड़े करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही फैक्टरी प्रबंधन को भी ट्रकों की पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और हादसों को रोका जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया, तो गांववासी और स्थानीय वाहन चालक संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed