फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Uncle and brother used to misbehave with two girls, case registered

Mohali News: चाचा और भाई दो बच्चियों से करते थे गलत हरकत, केस दर्ज

Sat, 20 May 2023 02:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sat, 20 May 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Uncle and brother used to misbehave with two girls, case registered
चाचा और भाई बच्चियों के साथ करते थे गलत हरकत
विज्ञापन

बच्चियों की मां की शिकायत पर दोनों पर पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सोहाना थाने के अंतर्गत आते एक गांव में दो छोटी बच्चियों के साथ चाचा और भाई की ओर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी चाचा और भाई पर पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी दोनों पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।


जानकारी के मुताबिक बच्चियों की मां ने पुलिस को बताया कि 15 मई को रोजाना की तरह उसका पति काम से बाहर गया था। रात आठ बजे उसके चाचा-ससुर का बेटा घर आया और उनकी रसोई में चला गया। जहां उनकी आठ साल की छोटी बेटी मौजूद थी। थोड़ी देर बाद वह रसोई से बाहर आया और घर से चला गया। छोटी बेटी ने अपनी मां को बताया कि चाचा ने उसके गालों को गलत तरीके से चूमा है। इतना ही नहीं 10 साल की बड़ी बेटी ने भी बताया कि जब माता-पिता काम पर चले जाते हैं तो चाचा और भैया घर में आकर उनको गलत तरीके से हाथ लगाते हैं। इतना ही नहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। बेटी के बताने के बाद मां ने पूरी बात अपने पति को बताई। इसके बाद आरोपियों से पूछताछ हुई जिसमें उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी। इसके बाद मां ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed