फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   UBS professor gets copyright on ESG index

Mohali News: यूबीएस प्रोफेसर को ईएसजी इंडेक्स पर मिला कॉपीराइट

Wed, 10 Jan 2024 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
UBS professor gets copyright on ESG index
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूबीएस के प्रोफेसरों ने कंपनियों की इनवायरमेंटल, सोशल और गवर्नेंस (ईएसजी) रिपोर्ट आंकने के लिए विस्तृत ईएसजी इंडेक्स तैयार किया है, जो कॉपीराइट एक्ट के तहत संरक्षित है।डीन फेकल्टी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स प्रो. केशव मल्होत्रा, यूबीएस से प्रो. पूर्वा कंसल और नीलम चौहान ने मिलकर भारत की कंपनियों को ध्यान में रखते हुए ईएसजी इंडेक्स तैयार किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को शिक्षकों ने कुलपति प्रो. रेणु विग से मुलाकात की और इंडेक्स के कॉपीराइट मिलने के बारे में बताया। ईएसजी इंडेक्स का प्रयोग कंपनी के सतत कार्य, पर्यावरण और कर्मचारियों के लिए अपनाई नीतियों को आंकने के लिए किया जाता है। प्रोफेसर ने भारत की कंपनियों की ईएसजी समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए इंडेक्स तैयार किया है। इससे नीतिकारों को कंपनियों का मार्गदर्शन करने में मदद मिलेगी और भारत की चुनौतियों के अनुसार उनका सही आंकलन किया जा सकेगा। इंडेक्स तैयार करते समय इकट्ठे किए डाटा के अनुसार भारत की कंपनियों ने शासन रिपोर्ट में अच्छा प्रदर्शन किया है। पर्यावरण और सामाजिक मुद्दों पर उन्हें बेहतर करने की आवश्यकता है। ईएसजी इंडेक्स से निवेशकों को विभिन्न कंपनियों की तुलना करने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article